हाइलाइट्स
-
रदा के सोहागपुर गांव में खेत में ट्रैक्टर की चपेट में युवक की मौत
-
अंधेरा और रात को बताया कारण
-
मृतक के भाई ने हत्या का लगाया आरोप
-
पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों पक्षों के बयान किए दर्ज
Harda crime news : हरदा। हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर में मंगलवार रात एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें 35 वर्षीय राहुल मालवीय ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गए और रास्ते में उनकी मौत हो गई।
Betul protest : बैतूल हाईवे पर चक्काजाम, पानी की कमी और खराब सड़कों पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
मृतक के भाई ने इसे जानबूझकर की गई हत्या बताया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर चढ़ने से गंभीर चोटें लगने के कारण युवक की मौत
राहुल मालवीय खेत में सो रहे थे। पास ही खेत में शिवम कानवा ट्रैक्टर चला रहे थे। चालक का कहना है कि रात के अंधेरे और झाड़ियों की वजह से उन्हें राहुल दिखाई नहीं दिया।
घायल राहुल को पहले स्थानीय निजी अस्पताल और फिर इंदौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिवार का आरोप ,जानबूझकर किया गया हमला
मृतक के छोटे भाई रोहित मालवीय का कहना है कि यह हादसा दुर्घटना नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया था। परिवार ने बताया कि कुछ दिनों पहले खेत मालिक ने राहुल से हिसाब-किताब करने की बात की थी।
राहुल की दो छोटी बेटियां हैं और पूरे परिवार पर हादसे का गहरा असर पड़ा है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की मामले जांच
पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मर्ग कायम किया है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच हो।