हाइलाइट्स
सोमवार रात इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। मंगलवार को हमीदिया अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
पीछे से चाकू वार का आरोप
परिवार ने बताया कि आरोपी मोहित राव ने पीछे से चाकू मारकर अंकित की गर्दन की नस काट दी। घटना के समय अंकित केवल अपने ऊपर लगाए गए झूठे आरोप को साफ करने गया था।
मृतक के भाई शक्ति जोशी ने बताया कि चाकू लगभग ढाई इंच तक गर्दन में घुस गया था, जिससे अंकित का शरीर सुन्न हो गया।
Betul Crime News : बैतूल में एकतरफा प्यार से आहत युवक ने खुद को मारा चाकू, गंभीर हालत में भोपाल रेफर
पुलिस पर सवाल
परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एफआईआर में सही घटनाक्रम दर्ज नहीं किया गया। एफआईआर में केवल अंकित पर ही चोरी का आरोप दिखाया गया, जबकि वास्तविकता अलग थी। इसके अलावा, परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी को उसके मामा ने पैसे देकर घटनास्थल से छुड़वा दिया।
अशोकागार्डन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम का खुलासा होना बाकी है।
Congress Protest MP : गैस सिलेंडर की कमी पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, लोगों में बांटा कोयला
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम का खुलासा होना बाकी है।