हाइलाइट्स
-
गलत दिशा से आए ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर
-
हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल
-
सड़क पर गिरे अंगूर, लोगों ने उठाए
-
पुलिस सीसीटीवी से आरोपी की तलाश में जुटी
Vidisha Road Accident : विदिशा। शहर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। महाराजा खेत सिंह खंगार प्रतिमा के पास गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अंगूर से भरे लोडिंग ऑटो को सामने से टक्कर मार दी।
Betul Crime News : बैतूल में एकतरफा प्यार से आहत युवक ने खुद को मारा चाकू, गंभीर हालत में भोपाल रेफर
हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया, जबकि टक्कर के बाद सड़क पर बिखरे अंगूरों को लोगों ने उठा लिया।
गलत दिशा से आया ट्रक बना हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंगूर से भरा लोडिंग ऑटो भोपाल की ओर से फ्लाईओवर पर जा रहा था। इसी दौरान मिर्जापुर की तरफ से एक ट्रक गलत दिशा में आ गया और सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक के हाथ में गंभीर चोटें आईं।
MP Petrol Price : देश में सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले राज्यों में शामिल मध्य प्रदेश, चौथे स्थान पर
सड़क पर बिखरे अंगूर, लोगों में होड़
हादसे के बाद ऑटो में भरे अंगूर सड़क पर फैल गए। अंगूर गिरते ही आसपास मौजूद लोग और राहगीर उन्हें उठाने में जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।
ट्रक चालक फरार, जांच शुरू
घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस जुटी जांच में
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।