हाइलाइट्स
-
एकतरफा प्यार से मानसिक तनाव में था युवक
-
खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल
-
बैतूल से भोपाल रेफर किया गया
-
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
Betul Crime News : बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है।
Congress Protest MP : गैस सिलेंडर की कमी पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, लोगों में बांटा कोयला
होटल में काम करता है युवक
जानकारी के अनुसार, घोड़ाडोंगरी निवासी 26 वर्षीय राकेश कुमार एक होटल में काम करता है। मंगलवार सुबह उसने अपने पेट पर चाकू से वार कर लिया। घटना के समय वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।
पहले घोड़ाडोंगरी, फिर बैतूल अस्पताल
घटना के बाद परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल बैतूल भेजा गया।
हालत बिगड़ी, भोपाल किया रेफर
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की हालत गंभीर बनी रही। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भोपाल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।
एकतरफा प्रेम से जुड़ा मामला
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक एक युवती से प्रेम करता था। पहले प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद युवती ने बाद में इनकार कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गया।
Sehore Crime News : सीहोर में जमीन विवाद, बड़े भाई और भतीजे ने युवक पर किया हमला, भोपाल में भर्ती
पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।