हाइलाइट्स
-
6 महीने बाद भी बस स्टैंड का निर्माण शुरू नहीं
-
धूप में यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार
-
पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी
Harda Bus Stand : हरदा। जिला मुख्यालय स्थित सुभाषचंद्र बोस बस स्टैंड का भवन छह महीने पहले जर्जर हालत में तोड़ दिया गया था, लेकिन अब तक नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण यात्रियों को भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
धूप, पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं
बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए न तो पर्याप्त छांव की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी या शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। एक ओर बनाया गया शेड भी दुकानों के कब्जे में होने के कारण आम यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है। लोग धूप से बचने के लिए दीवारों और गुमटियों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
एक महीने में शुरू होना था काम
जानकारी के मुताबिक, पुराने भवन को बारिश के दौरान करीब छह महीने पहले तोड़ा गया था और एक महीने के भीतर निर्माण शुरू करने की योजना थी। हालांकि अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से नए बस स्टैंड का निर्माण प्रस्तावित है।
Bhopal crime news : भोपाल के केमिस्ट पदम सोलंकी की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
रोजाना हजारों यात्रियों का आवागमन
हरदा बस स्टैंड से प्रतिदिन लगभग 150 बसें विभिन्न जिलों के लिए संचालित होती हैं, जिनसे 5 से 7 हजार यात्री रोजाना आवागमन करते हैं। ऐसे में सुविधाओं की कमी से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण पूरा होने तक अस्थायी शेड या टेंट की व्यवस्था की जाए।
Car Fire Incident Raisen : रायसेन में चलती वैन में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान
इस पर नगर पालिका के सीईओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि बस स्टैंड के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद