Latest

Bhopal Lokayukta Raid : भोपाल में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

Bhopal Lokayukta Raid

हाइलाइट्स

  • लीज नवीनीकरण के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग

  • लोकायुक्त ने ट्रैप कर 5 हजार लेते पकड़ा

  • गोमन्तिका परिसर में कार्रवाई से मचा हड़कंप

  • आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज

Bhopal Lokayukta Raid : भोपाल।   राजधानी भोपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Bhopal crime news : भोपाल के केमिस्ट पदम सोलंकी की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

यह कार्रवाई शहर के गोमन्तिका परिसर स्थित संपदा शाखा कार्यालय में की गई।

लीज नवीनीकरण के बदले मांगी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक आरोपी ज्ञानेंद्र कुमार पटेल पर एक आवेदक से लीज नवीनीकरण के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता, जो सुल्तानाबाद क्षेत्र का निवासी है, ने लोकायुक्त पुलिस से संपर्क कर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

Sehore Crime News : सीहोर में जमीन विवाद, बड़े भाई और भतीजे ने युवक पर किया हमला, भोपाल में भर्ती

जांच में सही पाए गए आरोप

लोकायुक्त टीम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पहले गोपनीय जांच कराई। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।

ट्रैप में 5 हजार लेते पकड़ा गया

योजना के तहत आवेदक को पहली किश्त के रूप में 5 हजार रुपये देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

LPG Supply Harda : हरदा में गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, होम डिलीवरी बंद होने से उपभोक्ता परेशान, कालाबाजारी के आरोप

कार्यालय में मचा हड़कंप

कार्रवाई संपदा शाखा कार्यालय परिसर में ही की गई, जिससे वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *