हाइलाइट्स
-
भाऊंखेड़ी में जमीन विवाद पर बड़े भाई और भतीजे ने किया हमला।
-
मनोहर वर्मा गंभीर रूप से घायल, भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती।
-
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।
-
झगड़े की वजह मकान की जमीन को लेकर पुराना विवाद बताया गया।
Sehore Crime News : सीहोर। सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के भाऊंखेड़ी गांव में मकान की जमीन को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई।
Car Fire Incident Raisen : रायसेन में चलती वैन में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान
घायल युवक मनोहर वर्मा को इलाज के लिए भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना का पूरा विवरण
पुलिस के अनुसार, भाऊंखेड़ी गांव निवासी लखनलाल और उनके छोटे भाई मनोहर वर्मा के बीच लंबे समय से मकान की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आए और झगड़ा शुरू हो गया।
उस समय मनोहर अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी लखनलाल और उसका बेटा कृष्णपाल वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मनोहर पर चाकू और गुप्ती से हमला किया। हमले में मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए और जमीन पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही इछावर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मनोहर को प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर लखनलाल और कृष्णपाल को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है।