Latest

Car Fire Incident Raisen : रायसेन में चलती वैन में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

Car Fire Incident Raisen

हाइलाइट्स

  • नेशनल हाईवे-45 पर चलती वैन में लगी आग

  • तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

  • पीपलबाली के पास हुआ हादसा

  • दमकल ने आग पर पाया काबू

Car Fire Incident Raisen : रायसेन। जिले में सोमवार दोपहर भोपाल–जबलपुर नेशनल हाईवे-45 पर एक चलती मारुति वैन में अचानक आग लग गई। घटना ग्राम पीपलबाली के पास हुई, जहां वैन में सवार तीन लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।

LPG Supply Harda : हरदा में गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, होम डिलीवरी बंद होने से उपभोक्ता परेशान, कालाबाजारी के आरोप

आग लगते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

दो महीने पहले ही खरीदी थी वैन

बताया जा रहा है कि वैन में सवार तीनों लोग भोपाल की ओर जा रहे थे। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Shivraj Singh Chouhan Viral : बैतूल दौरे में दिखा शिवराज का क्रेज, लोगों ने ली सेल्फी और तस्वीरें

कार मालिक के अनुसार उन्होंने यह वैन करीब दो महीने पहले ही खरीदी थी।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल वैन में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के दौरान हाईवे के एक तरफ का रास्ता कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *