हाइलाइट्स
-
गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें
-
होम डिलीवरी बंद, लोग सीधे एजेंसी पहुंचे
-
उपभोक्ताओं ने कालाबाजारी के आरोप लगाए
- गैस का पर्याप्त स्टॉक
LPG Supply Harda : हरदा। शहर में सोमवार सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दरअसल, गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी बंद होने के कारण लोग खुद एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर लेने को मजबूर हो गए।
Shivraj Singh Chouhan Viral : बैतूल दौरे में दिखा शिवराज का क्रेज, लोगों ने ली सेल्फी और तस्वीरें
इससे शहर की तीनों गैस एजेंसियों के कार्यालयों के बाहर भारी भीड़ लग गई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
उपभोक्ताओं ने लगाए कालाबाजारी के आरोप
लाइन में खड़े कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालकों ने जानबूझकर होम डिलीवरी बंद कर दी है और गैस की किल्लत की अफवाह फैलाई जा रही है। उनका कहना है कि इसी बहाने शहर के होटलों और शादी-विवाह समारोहों में सिलेंडर ज्यादा कीमत पर बेचे जा रहे हैं।
उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि सरकार की ओर से होम डिलीवरी बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
GST Evasion: बिना टैक्स माल की सप्लाई का खुलासा, नेता प्रतिपक्ष ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र
किसानों को भी हो रही परेशानी
मसनगांव से आए किसान मयंक गुर्जर ने बताया कि इस समय खेतों में फसल कटाई का काम चल रहा है। इसके बावजूद उन्हें अपना काम छोड़कर गैस सिलेंडर लेने शहर आना पड़ा और घंटों लाइन में लगना पड़ा। उनका कहना है कि बुकिंग के लिए दिए गए नंबरों पर कॉल करने के बाद भी गैस बुक नहीं हो पा रही है।
गैस नहीं मिलने से घरों में दिक्कत
एक अन्य उपभोक्ता ममता नागले ने बताया कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण सुबह बच्चों को ठीक से नाश्ता भी नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि काम से लौटने के बाद अब उन्हें सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।
MP Pension update 2026 : एमपी के 22.5 लाख पेंशनर्स को झटका, केंद्र ने पेंशन बढ़ाने से किया इनकार
वहीं गैस एजेंसी संचालक मनन सिंह ने गैस की कमी से इनकार किया है। उनका कहना है कि इन दिनों गैस की मांग सामान्य दिनों की तुलना में करीब डेढ़ गुना बढ़ गई है। पहले जहां रोज करीब 300 सिलेंडर वितरित होते थे, वहीं अब लगभग 450 सिलेंडर दिए जा रहे हैं।
जिले में 1.39 लाख घरेलू उपभोक्ता
खाद्य विभाग के अनुसार जिले की 11 गैस एजेंसियों में करीब 1 लाख 39 हजार 900 घरेलू उपभोक्ता और लगभग 800 व्यावसायिक उपभोक्ता हैं।
LPG Supply Update : मध्य प्रदेश में गैस किल्लत के बीच राहत की खबर, कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू
विभाग का कहना है कि जिले में फिलहाल गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन कॉल ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण बुकिंग नंबरों पर कॉल कनेक्ट नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।