Latest

Narmadapuram Online Fraud : ‘योनो’ ऐप डाउनलोड कराने के बहाने 3 लाख की ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

Narmadapuram Online Fraud

हाइलाइट्स

  • पिपरिया में 3 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला

  • ‘योनो’ ऐप डाउनलोड कराने के बहाने बुजुर्ग से धोखाधड़ी

  • पुलिस ने बिहार के गया से आरोपी को गिरफ्तार किया

  • कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया

Narmadapuram Online Fraud : पिपरिया। ऑनलाइन ठगी के मामले में पिपरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के गया जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Rajgarh LPG News : राजगढ़ में गैस की कालाबाजारी पर चेतावनी तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

बुजुर्ग से की थी करीब 3 लाख रुपए की ठगी

स्टेशन रोड पुलिस के अनुसार जयप्रकाश वार्ड पिपरिया निवासी 72 वर्षीय अजीज खान ने 29 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ‘योनो’ ऐप डाउनलोड कराने के बहाने उनसे 2 लाख 99 हजार 448 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Lok Adalat Bhopal : भोपाल जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत, 60 खंडपीठों में लंबित मामलों की सुनवाई

बैंक और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी की पहचान

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की। आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर इमाम (20) निवासी अलीगंज रोड, गया (बिहार) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस की टीम बिहार भेजी गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया।

रिमांड के बाद भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी को पिपरिया लाकर एक दिन की रिमांड पर लिया और पूछताछ की। पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Harda Fire News : टिमरनी कचरा प्लांट में भीषण आग, लाखों की मशीनरी जलकर खाक, ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

पुलिस ने नागरिकों को किया सतर्क

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा ने नागरिकों से ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक या मोबाइल ऐप को डाउनलोड न करें और अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *