Latest

Harda Fire News : टिमरनी कचरा प्लांट में भीषण आग, लाखों की मशीनरी जलकर खाक, ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

Harda Fire News

हाइलाइट्स

  • टिमरनी के सामरधा कचरा डंपिंग साइट पर लगी भीषण आग।

  • ट्रीटमेंट प्लांट की लाखों रुपये की मशीनरी जलकर खाक।

  • सूचना के ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड।

  • ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर खेतों की फसल बचाई।

 

Harda Fire News : हरदा।  हरदा जिले के टिमरनी नगर परिषद क्षेत्र के ग्राम सामरधा स्थित कचरा डंपिंग साइट पर शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कचरा ट्रीटमेंट प्लांट में लगी लाखों रुपये की मशीनरी जलकर खाक हो गई।

MP LPG Crisis 2026 : मध्यप्रदेश में गैस संकट, हॉस्पिटल और हॉस्टल मेस प्रभावित, रायसेन में प्रदर्शन और लंबी कतारें

दमकल की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

करीब दो एकड़ में फैली इस डंपिंग साइट पर टिमरनी शहर के 15 वार्डों से निकलने वाला कचरा डाला जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि आग सुबह करीब 6 बजे लगी थी, लेकिन सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब ढाई घंटे बाद सुबह 8:30 बजे मौके पर पहुंची।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम संजीव कुमार नागू, सीएमओ प्रियव्रत बकोरिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे।

MP Toll Charge Case : MP में टोल घोटाला, कंपनियों ने जनता से लागत से 6 गुना ज्यादा वसूला, SC ने HC को 3 महीने में सुनवाई का निर्देश दिया

बाल्टियों से पानी डालकर बचाई फसल

ग्रामीणों के मुताबिक इस समय आसपास के खेतों में हजारों एकड़ फसल पककर तैयार खड़ी है। कचरे की आग से उठ रही चिंगारियों से खेतों में आग लगने का खतरा था।

दमकल के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आसपास की फसलों को बड़े नुकसान से बचाया जा सका।

Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे

जहरीले धुएं से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डंपिंग साइट से निकलने वाला जहरीला धुआं और बदबू लंबे समय से इलाके के लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

इसके चलते कई ग्रामीण अस्थमा और चर्म रोग जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

Bhopal Mahanagar Nigam Fraud : भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में FIR, लोकायुक्त ने मारे छापे

जांच के बाद सामने आएगा कारण

घटना को लेकर एसडीएम संजीव कुमार नागू से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं सीएमओ प्रियव्रत बकोरिया ने बताया कि फिलहाल फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्लांट में लगी मशीनरी की लागत के बारे में उन्होंने कहा कि वे हाल ही में यहां पदस्थ हुए हैं, इसलिए विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *