Latest

Bopal Murder Case : भोपाल में युवक पर चाकू से हमला, कान काटा; समझौते से इनकार पर बदमाशों की वारदात

Bopal Murder Case

 

हाइलाइट्स

  • भोपाल में युवक पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, कान काटा

  • हमलावरों ने सिर और गर्दन पर कई वार कर गंभीर रूप से घायल किया

  • पुराने हत्या के प्रयास के मामले में समझौते से इनकार के बाद हुई वारदात

  • पुलिस ने केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की

Bopal Murder Case : भोपाल। राजधानी भोपाल में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के सिर और गर्दन पर कई वार किए और उसका कान भी काट दिया।

Bhopal Young Indians Conference : भोपाल में युवा उद्यमियों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू, 15 शहरों के 200 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल

गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

ज्यादा खून बहने से हालत गंभीर

घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक के शरीर से काफी अधिक खून बह गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

पुराने मामले में समझौते का बना था दबाव

कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी अमन नेपानी पुराने हत्या के प्रयास के एक मामले में घायल युवक अल्ताफ पर समझौता करने का दबाव बना रहा था। अल्ताफ ने समझौता करने से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।

आरोपियों की तलाश में पुलिस

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *