Latest

Bhopal Viral News : भोपाल में गैंगस्टर दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद दुल्हन पहुंची थाने, बोली- कस्टडी में ही करा दो शादी

हाइलाइट्स

  • भोपाल में गैंगस्टर दूल्हे को मंडप से गिरफ्तार किया गया

  • दुल्हन मेहंदी-हल्दी के साथ थाने पहुंचकर शादी की गुहार लगाने लगी

  • आरोपी पर पुजारी के अपहरण और फिरौती मांगने का आरोप

  • पुलिस ने गैंग के 5 साथियों को भी गिरफ्तार किया

Bhopal Viral News : भोपाल। राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां गैंगस्टर दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद उसकी होने वाली दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाने लगी।

Bhopal Young Indians Conference : भोपाल में युवा उद्यमियों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू, 15 शहरों के 200 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल

दुल्हन का कहना था कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी, इसलिए पुलिस दूल्हे को कुछ समय के लिए छोड़ दे या फिर कस्टडी में ही दोनों की शादी करा दे।

मेहंदी और हल्दी के साथ थाने पहुंची दुल्हन

गुरुवार को कोहेफिजा थाने पहुंची युवती सीमा हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने हुई थी। वह पुलिस से अपने होने वाले पति आकाश उर्फ भूरा हड्डी से मिलने की मांग कर रही थी।

Gas Cylinder Black Marketing : एमपी में गैस सिलेंडर की किल्लत, रीवा में ब्लैक में 2000 रुपए तक बिक रहा सिलेंडर

युवती ने कहा कि शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं और घर में मेहमान भी मौजूद हैं। हालांकि पुलिस ने उसकी मांग मानने से इनकार कर दिया।

मंडप से दूल्हे को उठाकर ले गई थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, इलाके में सक्रिय एक अवैध गैंग का सरगना आकाश उर्फ भूरा बुधवार को युवती सीमा से शादी करने वाला था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके साथियों को भी पकड़ा है।

Raisen Fort News : रायसेन किले से दागी जाने वाली तोप पर विवाद, NOC नहीं मिलने पर प्रियंक कानूनगो ने उठाए अनुमति पर सवाल

पुजारी के अपहरण का है आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि आकाश और उसके साथियों ने मिलकर एक पुजारी का अपहरण किया था और उसे छोड़ने के बदले आठ लाख रुपए की मांग की थी। पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए मिलने के बाद उसे छोड़ा गया था। बाकी रकम किस्तों में लेने की योजना थी।

छह साल से था प्रेम संबंध

पुलिस के अनुसार सीमा और आकाश के बीच करीब छह साल से प्रेम संबंध था और दोनों लव मैरिज करने वाले थे। युवती को आकाश के आपराधिक मामलों की जानकारी भी थी। आकाश पर हत्या सहित एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।

Gas Cylinder Black Marketing : एमपी में गैस सिलेंडर की किल्लत, रीवा में ब्लैक में 2000 रुपए तक बिक रहा सिलेंडर

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में आकाश के अलावा उसके पांच साथियों राजमजी ठाकुर, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक मीणा, नीरज खानगे और अमित ओसवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *