Latest

Bhopal Young Indians Conference : भोपाल में युवा उद्यमियों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू, 15 शहरों के 200 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल

Bhopal Young Indians Conference

हाइलाइट्स

  • भोपाल में युवा उद्यमियों का तीन दिवसीय सम्मेलन

  • 5 राज्यों के 15 शहरों से 200 से ज्यादा प्रतिभागी

  • आज छोटी झील पर चप्पू रेस से कार्यक्रम की शुरुआत

  • 14 मार्च को सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Bhopal Young Indians Conference : भोपाल।  राजधानी भोपाल में शुक्रवार से युवा उद्यमियों का बड़ा सम्मेलन शुरू हो रहा है। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) की युवा इकाई यंग इंडियंस (Yi) भोपाल चैप्टर द्वारा तीन दिवसीय वेस्टर्न रीजन काउंसिल मीटिंग 2026 आयोजित की जा रही है।

Gas Cylinder Black Marketing : एमपी में गैस सिलेंडर की किल्लत, रीवा में ब्लैक में 2000 रुपए तक बिक रहा सिलेंडर

इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा सहित पांच राज्यों के 15 शहरों से 200 से अधिक युवा उद्यमी और पेशेवर भाग ले रहे हैं।

छोटी झील पर चप्पू रेस से होगी शुरुआत

सम्मेलन की शुरुआत 13 मार्च को दोपहर 2 बजे भोपाल की पहचान छोटी झील (लोअर लेक) पर आयोजित चप्पू रेस से होगी। इस रोमांचक गतिविधि का शुभारंभ सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग करेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें शहर की खूबसूरती से परिचित कराना है।

Milk Sellers License MP : मध्य प्रदेश में दूध बेचने के लिए लाइसेंस जरूरी, मिलावट रोकने के लिए सरकार की सख्ती

मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

सम्मेलन का मुख्य सत्र 14 मार्च को सुबह 9 बजे होटल ताज में आयोजित होगा। इसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस दौरान कई बड़े उद्योग समूहों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे और युवा उद्यमियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।

उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल

कार्यक्रम में सीआईआई भोपाल की चेयर कुहू शर्मा, सीपी शर्मा (दौलतराम इंजीनियरिंग), अरुण राठौर और अनुज अग्रवाल सहित कई प्रमुख उद्योगपति और युवा लीडर्स भाग लेंगे।

Sehore News : सीहोर के गुड़भेला में खेत में लगी आग, डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

वन विहार में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

सम्मेलन के अंतिम दिन 15 मार्च को प्रतिभागी वन विहार नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगे। यहां उन्हें जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *