Latest

Bhopal Kavi Sammelan 2026 : अटल पथ पर सजेगी काव्य संध्या, हिंदू नववर्ष पर भोपाल में होगा भव्य कवि सम्मेलन, कुमार विश्वास भी आएंगे

Bhopal Kavi Sammelan 2026

हाइलाइट्स

  • 18 मार्च को अटल पथ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

  • डॉ. कुमार विश्वास सहित कई नामचीन कवि होंगे शामिल

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

  • 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान

Bhopal Kavi Sammelan 2026 : भोपाल।  भोपाल में हिंदू नववर्ष के स्वागत के अवसर पर 18 मार्च को भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ‘कर्मश्री’ संस्था द्वारा अटल पथ पर रात 8 बजे से आयोजित होगा, जिसमें देश के कई प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

Fake Kidnapping Case : रायसेन में नाबालिग ने गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी, बिना बताए भोपाल जाने के डर से पुलिस को किया गुमराह

25वां आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ यह आयोजन कर रही है। इस वर्ष यह कार्यक्रम का 25वां संस्करण है। आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे। कार्यक्रम में संत, धर्मगुरु, मंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे।

ये कवि करेंगे काव्यपाठ

इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवि और श्रीराम कथा वाचक डॉ. कुमार विश्वास विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके साथ मंच पर देश के कई प्रसिद्ध कवि भी अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे।

Flood Rescue Mock Drill : नर्मदापुरम में बाढ़ बचाव की मॉकड्रिल, खाली बोतलों से लाइफ जैकेट बनाकर दिया प्रशिक्षण

काव्यपाठ करने वाले कवियों में दिनेश बावरा, सुदीप भोला, कुशल कुशलेंद्र, अजय अंजम और सान्या राय शामिल हैं। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, गीत, श्रृंगार और ओज रस की कविताओं से श्रोताओं को मनोरंजन और प्रेरणा का संगम देखने को मिलेगा।

50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद

आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम स्थल पर बैठने, सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

Vidisha News : विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव की शुरुआत, हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर रहेगा।

19 मार्च को होगी आतिशबाजी

कवि सम्मेलन के अगले दिन 19 मार्च को अटल पथ, तात्या टोपे स्टेडियम मार्ग टीटी नगर में नववर्ष के स्वागत में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *