हाइलाइट्स
-
रायसेन में नाबालिग ने अपहरण की झूठी कहानी बनाई
-
खेत पर बाइक छोड़कर बस से निकल गया था
-
पुलिस पूछताछ में दो घंटे में खुला राज
-
भोपाल जाने के डर से परिवार को किया गुमराह
Fake Kidnapping Case : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक नाबालिग द्वारा अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने का मामला सामने आया है। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 17 वर्षीय नाबालिग के कथित अपहरण की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।
हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते महज दो घंटे में पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई।
खेत पर बाइक छोड़कर अचानक गायब हुआ नाबालिग
जानकारी के अनुसार, खजुरिया गुसाई गांव का एक नाबालिग अपने खेत पर बाइक खड़ी कर अचानक गायब हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था, जिससे परिजन घबरा गए और उसकी तलाश शुरू कर दी।
Cyber Fraud Bhopal : भोपाल में साइबर ठगी का अनोखा मामला, बिना OTP और लिंक के खाते से निकले 3.17 लाख
कुछ देर बाद नाबालिग ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि तीन लोग उसे कार में बैठाकर ले गए थे। उसने दावा किया कि उसे बेहोश कर दिया गया था, लेकिन सहजपुरी के पास मौका मिलते ही वह गाड़ी से कूदकर भाग निकला।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया सच
सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस टीम और परिजनों के साथ वे सहजपुरी पहुंचे और नाबालिग को थाने लाकर पूछताछ की।
शुरुआत में नाबालिग पुलिस को भी गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई बता दी।
Vidisha News : विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव की शुरुआत, हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
भोपाल जाने की योजना के कारण बनाई कहानी
नाबालिग ने बताया कि वह बिना बताए भोपाल काम करने जा रहा था। उसने खेत पर अपनी बाइक खड़ी की, मोबाइल को एयरप्लेन मोड पर डाला और बस में बैठ गया।
हालांकि वह गलती से भोपाल की जगह बिलहरा जाने वाली बस में बैठ गया। गलती का एहसास होने पर वह सहजपुरी में उतर गया। रात हो जाने और घरवालों की डांट के डर से उसने अपहरण की झूठी कहानी बना दी।
Bhopal Income Tax Raid : भोपाल में माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समझदारी के कारण दो घंटे के भीतर ही पूरे मामले का खुलासा हो गया। इससे इलाके में फैल रही दहशत खत्म हो गई और एक बड़ी अफवाह फैलने से पहले ही मामला साफ हो गया।