हाइलाइट्स
-
नर्मदापुरम में बाढ़ बचाव मॉकड्रिल आयोजित
-
सेठानी घाट पर आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम
-
खाली बोतलों से लाइफ जैकेट बनाना सिखाया
-
कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में अभ्यास
Flood Rescue Mock Drill : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा से बचाव और जन सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
Cyber Fraud Bhopal : भोपाल में साइबर ठगी का अनोखा मामला, बिना OTP और लिंक के खाते से निकले 3.17 लाख
इसी के तहत बुधवार को सेठानी घाट पर बाढ़ आपदा से निपटने के लिए कार्यशाला और मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्य कैसे किए जाएं, इसकी तकनीकी जानकारी दी गई।
सेठानी घाट पर हुआ प्रशिक्षण और मॉकड्रिल
कार्यक्रम के दौरान मुंबई के संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बाढ़ जैसी आपात स्थिति में बचाव कार्यों की तकनीक सिखाई।
कलेक्टर सोनिया मीना और एसपी साईं कृष्ण थोटा की मौजूदगी में सेठानी घाट पर दोपहर में मॉकड्रिल भी की गई, जिसमें आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।
Vidisha News : विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव की शुरुआत, हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
खाली बोतलों से बनाई लाइफ जैकेट
मॉकड्रिल के दौरान प्लाटून कमांडेंट अमृता दीक्षित और शिवराज चौधरी ने आपदा मित्रों और सिविल डिफेंस के जवानों को कम खर्च में लाइफ जैकेट बनाना सिखाया।
उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक की 6 से 8 खाली बोतलों को रस्सी और डंडे की मदद से बांधकर एक आसान लाइफ जैकेट तैयार की जा सकती है। इसे पहनकर पानी में उतरने वाला व्यक्ति डूबता नहीं है और बाढ़ जैसी स्थिति में यह कई लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो सकती है।
आपदा के लिए तैयारी जरूरी
कलेक्टर सोनिया मीना ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी अमले को आपदा की स्थिति के लिए तैयार करना और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि राहत कार्यों में समाज और वालंटियर्स की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होती है।
वहीं एसपी साईं कृष्ण थोटा ने कहा कि मॉकड्रिल से अलग-अलग टीमों के बीच तालमेल बेहतर होता है और आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर, तहसीलदार सरिता मालवीय और कोतवाली थाना प्रभारी कंचन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।