Latest

Farm Fire Incident Sehore : सीहोर में गेहूं की फसल में लगी आग, खड़ी फसल जलकर नष्ट; बढ़ती गर्मी से बढ़ रहीं घटनाएं

Farm Fire Incident Sehore

हाइलाइट्स

  • सीहोर के झागरिया रोड पर खेत में लगी आग

  • गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई नष्ट

  • ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

  • गर्मी बढ़ने से बढ़ रहीं आग की घटनाएं

Farm Fire Incident Sehore : सीहोर।  सीहोर जिले में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने का एक और मामला सामने आया है। मंगलवार को झागरिया रोड स्थित एक खेत में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

Betul Breaking News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक खेत में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हो चुका था।

LPG cylinder rule Harda : हरदा में बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर,अफवाहों से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों ने कहा– स्टॉक पर्याप्त

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और स्थानीय लोग इस मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

बढ़ती गर्मी से बढ़ रहीं घटनाएं

ग्रामीणों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ रहा है, खेतों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। सूखी फसल और तेज गर्मी के कारण जरा सी चिंगारी भी बड़ी आग का रूप ले लेती है।

Harda local news : हरदा में ROB निर्माण के चलते भारी वाहनों पर रोक, NH-47 बना वैकल्पिक मार्ग

इस सप्ताह कई जगह लगी आग

बताया जा रहा है कि इस सप्ताह सीहोर जिले के निपानिया खुर्द, मोहाली, बडबेली, नोनीखेड़ी, डाबोटी, चार मंडली और इछावर के आसपास के खेतों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन मामलों में फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

किसानों और ग्रामीणों से प्रशासन ने अपील की है कि गर्मी के मौसम में खेतों के आसपास सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *