Latest

LPG cylinder rule Harda : हरदा में बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर,अफवाहों से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों ने कहा– स्टॉक पर्याप्त

LPG cylinder rule Harda

हाइलाइट्स

  • बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर
  • 25 दिन बाद ही होगी नई बुकिंग
  • अफवाहों से एजेंसियों पर भीड़
  • कालाबाजारी पर कार्रवाई की चेतावनी

LPG cylinder rule Harda : हरदा।  हरदा में एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग में इन दिनों अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं।

Harda local news : हरदा में ROB निर्माण के चलते भारी वाहनों पर रोक, NH-47 बना वैकल्पिक मार्ग

दरअसल, सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के बाद लोग जल्दबाजी में सिलेंडर बुक कर रहे हैं। हालांकि गैस एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

नई व्यवस्था के तहत अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए OTP अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा उपभोक्ता अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नई बुकिंग कर सकेंगे। पहले यह समय सीमा 21 दिन थी, जिसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

Bhopal power cut : भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, सलैया, सनखेड़ी और एमपी नगर समेत कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित

एजेंसियों का रियलिटी चेक

दैनिक भास्कर डिजिटल टीम ने बुधवार सुबह हरदा की तीनों गैस एजेंसियों का रियलिटी चेक किया।

एचपी गैस की बालाजी गैस एजेंसी के संचालक दानिश खान ने बताया कि उनकी एजेंसी के करीब 20 हजार उपभोक्ता हैं और रोजाना 300 से 350 सिलेंडरों की डिलीवरी की जाती है। फिलहाल एजेंसी के पास करीब 800 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है।

Rajgarh Jansunwai : राजगढ़ जनसुनवाई, आवास योजना, पेंशन और जमीन विवाद को लेकर 45 आवेदन पहुंचे

वहीं भारत गैस एजेंसी के संचालक मनन सिंह ने बताया कि उनकी एजेंसी के करीब 21 हजार उपभोक्ता हैं और फिलहाल गैस की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद ही की जा रही है और डिलीवरी के समय उपभोक्ता के मोबाइल पर आए OTP के बिना सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।

अफवाहों के कारण बढ़ी भीड़

गैस एजेंसियों का कहना है कि सिलेंडर नहीं मिलने की अफवाहों के कारण कई लोग अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने या स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि 25 दिन पूरे होने पर बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा।

Child labour campaign Rajgarh : राजगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ ‘ब्रेक द ब्रिक’ अभियान शुरू, कलेक्टर ने रथ को दिखाई हरी झंडी

कमर्शियल सिलेंडरों की मांग घटी

साई सुपरविजन कैटरिंग के संचालक अनुज बरगले के मुताबिक फिलहाल शादी का सीजन नहीं है। नया सीजन 20 अप्रैल से शुरू होगा, इसलिए इस समय कमर्शियल गैस सिलेंडरों की मांग भी कम है।

इधर घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई शहर में डोर-टू-डोर वाहनों के माध्यम से नियमित रूप से जारी है।

हाल ही में बढ़े थे गैस के दाम

गौरतलब है कि 7 मार्च को गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। इसमें घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपए की वृद्धि की गई थी। इसके साथ ही घरेलू रिफिल बुकिंग की समय सीमा भी 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई।

Commercial LPG supply : कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले तो बंद होंगे होटल-रेस्टोरेंट, व्यापारियों ने जताई चिंता

प्रशासन ने दी चेतावनी

इस मामले को लेकर तहसीलदार राजेंद्र पवार ने कहा कि गैस एजेंसियों से जानकारी ली जाएगी। यदि कहीं अवैध भंडारण या कालाबाजारी की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल प्रशासन और गैस एजेंसियां लोगों से अपील कर रही हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *