Latest

Harda local news : हरदा में ROB निर्माण के चलते भारी वाहनों पर रोक, NH-47 बना वैकल्पिक मार्ग

Harda news

हाइलाइट्स

  • हरदा में ROB निर्माण के कारण भारी वाहनों पर रोक

  • डबल फाटक मार्ग पर बस-ट्रक की आवाजाही बंद

  • उड़ा ब्रिज से शंकर मंदिर तक लागू हुआ प्रतिबंध

  • भारी वाहनों को NH-47 से डायवर्ट किया गया

Harda local news : हरदा।  शहर के रेलवे फाटक क्रमांक 204 (डबल फाटक) पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

Bhopal power cut : भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, सलैया, सनखेड़ी और एमपी नगर समेत कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित

प्रशासन का कहना है कि यह कदम आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

इस संबंध में अधिकारियों और रेलवे विभाग के बीच बैठक भी आयोजित की गई थी। बैठक में रेलवे अधिकारियों ने निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों के आवागमन से दुर्घटना की आशंका जताई थी।

इसके बाद एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(2) और (3) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया।

Rajgarh Jansunwai : राजगढ़ जनसुनवाई, आवास योजना, पेंशन और जमीन विवाद को लेकर 45 आवेदन पहुंचे

जारी आदेश के अनुसार ग्राम उड़ा ब्रिज से राठी पेट्रोल पंप, मालगोदाम और शंकर मंदिर तक के मार्ग पर बस, ट्रक, डंपर, ट्राला और टैंकर सहित सभी प्रकार के भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध ROB निर्माण कार्य की अवधि तक प्रभावी रहेगा।

एनएच-47 से किया गया ट्रैफिक डायवर्ट

प्रशासन ने बताया कि रेलवे फाटक हस्दा की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग 47 (NH-47) का उपयोग करना होगा। इससे निर्माण स्थल के आसपास यातायात का दबाव कम रहेगा और काम भी सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

Child labour campaign Rajgarh : राजगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ ‘ब्रेक द ब्रिक’ अभियान शुरू, कलेक्टर ने रथ को दिखाई हरी झंडी

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जारी आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 233 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *