Latest

Commercial LPG supply : कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले तो बंद होंगे होटल-रेस्टोरेंट, व्यापारियों ने जताई चिंता

Commercial LPG supply

हाइलाइट्स

  • भोपाल में कमर्शियल गैस सप्लाई दो दिन से बंद

  • 2000 होटल-रेस्टोरेंट पर संकट की आशंका

  • घरेलू सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन बाद

  • कैबिनेट बैठक में पेट्रोल-डीजल और LPG पर चर्चा

  • अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण सप्लाई पर असर

Commercial LPG supply : भोपाल। अंतरराष्ट्रीय हालातों के बीच एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर मध्य प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। राजधानी भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति रुकने से करीब 2000 होटल और रेस्टोरेंट पर संकट खड़ा हो गया है।

Betul railway news : गोंदिया स्टेशन पर काम के चलते बैतूल से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द

स्थिति को देखते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ऑयल कंपनियों, फूड विभाग और गैस एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक बुलाई।

डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक सोमवार से ही कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी बंद है और मंगलवार को भी सप्लाई नहीं हुई। जिला फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह भदौरिया को गैस एजेंसियों ने जानकारी दी कि प्लांट से सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने से भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी कलेक्टर से मिलने पहुंचे।

Sehore news : गेहूं की फसल में आग से बचाव के लिए सीहोर में दिन की बिजली सप्लाई बंद

होटल-रेस्टोरेंट और शादियों पर असर

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर बताया कि कमर्शियल गैस न मिलने से राजधानी के करीब 2000 होटल-रेस्टोरेंट प्रभावित होंगे। संस्था के अध्यक्ष गोविंद गोयल और मंत्री अजय देवनानी के मुताबिक शादियों में भी भोजन बनाने के लिए कमर्शियल सिलेंडर का ही इस्तेमाल होता है।

बड़े होटल और रेस्टोरेंट में एक बार में 10 से 15 सिलेंडर तक उपयोग होते हैं, जबकि छोटे होटल-ढाबों में 2 से 4 सिलेंडर लगते हैं। जिन संस्थानों के पास फिलहाल स्टॉक है, वे कुछ दिन काम चला पाएंगे, लेकिन अगले दो दिन में गैस खत्म होने की आशंका है।

Narmadapuram weather : नर्मदापुरम में मार्च में ही बढ़ी गर्मी, पारा 38°C के करीब; गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका

घरेलू सिलेंडर के नियम भी बदले

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई फिलहाल रोकी गई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के नियम भी सख्त किए गए हैं।

अब एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग 25 दिन बाद ही होगी और महीने में एक से ज्यादा सिलेंडर नहीं मिलेगा। डिलीवरी के लिए OTP या बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा।

Women Protest Raisen : रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी

एमपी में सवा करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता

मध्य प्रदेश में एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 1.25 करोड़ से अधिक है। भोपाल में रोज करीब 15 हजार, इंदौर में 25 हजार, जबलपुर और ग्वालियर में करीब 20 हजार सिलेंडर की सप्लाई होती है।

कैबिनेट बैठक में भी चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भी पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर चर्चा हुई। सरकार ने अधिकारियों को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Bhopal Child Rape : भोपाल रेप-मर्डर केस में बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने दोषी की फांसी पर लगाई रोक

सरकार का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता है।

केंद्र के निर्देश के बाद रोक

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद सोमवार से कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगाई गई है। खाड़ी क्षेत्र में बने तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

सप्लाई संकट की बड़ी वजह

विशेषज्ञों के अनुसार फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाला ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ मार्ग असुरक्षित होने से तेल और गैस के टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

Bhopal Conversion Update : धर्मांतरण-रेप केस, ‘ईरानी डेरा’ से जुड़े मिले आरोपी बहनें, पिता की मौत के बाद शुरू किया देह व्यापार रैकेट

दुनिया के करीब 20% पेट्रोलियम उत्पाद इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके अलावा कतर में LNG उत्पादन प्रभावित होने से भी गैस सप्लाई कम हुई है।

सरकार के पांच बड़े कदम

  • गैस सप्लाई की निगरानी के लिए हाई-लेवल कमेटी का गठन

  • आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू

  • घरेलू गैस बुकिंग 25 दिन बाद

  • OTP और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य

  • रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

International Women’s Day 2026 : महिला दिवस 2026, महिलाओं के योगदान और अधिकारों का जश्न…

सरकार का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और पैनिक बुकिंग से बचना चाहिए। जल्द ही वैकल्पिक स्रोतों से गैस सप्लाई बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *