हाइलाइट्स
-
गोंदिया स्टेशन पर अपग्रेडेशन के चलते अप्रैल में कई ट्रेनें प्रभावित
-
बैतूल से गुजरने वाली गोंडवाना और समता एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें रद्द
-
बिलासपुर–अमृतसर एक्सप्रेस 5 से 25 अप्रैल तक नहीं चलेगी
-
यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की सलाह
Sehore news : गेहूं की फसल में आग से बचाव के लिए सीहोर में दिन की बिजली सप्लाई बंद
गोंदिया स्टेशन पर हो रहा अपग्रेडेशन कार्य
रेलवे के अनुसार गोंदिया स्टेशन पर लाइन क्रमांक-5 (प्लेटफार्म-3) के इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी कारण अप्रैल में इस रूट से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी और कुछ ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
-
ट्रेन 18237 (बिलासपुर–अमृतसर एक्सप्रेस): 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक निरस्त
-
ट्रेन 18238 (अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस): 7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक निरस्त
गोंडवाना एक्सप्रेस की रद्द तिथियां
-
12410 निजामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस: 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द
-
12409 रायगढ़–हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस: 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को निरस्त
समता एक्सप्रेस भी रहेगी प्रभावित
-
12807 विशाखापट्टनम–हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस: 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 30 अप्रैल को रद्द
-
12808 हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस: 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को निरस्त
Women Protest Raisen : रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी
यात्रा से पहले स्टेटस जरूर जांचें
पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।