Latest

UPSC 2025 result : यूपीएससी 2025 में मप्र के युवाओं का जलवा ! भोपाल के ईशान 5वीं, धार के पक्षल को 8वीं रैंक

UPSC 2025 result

हाइलाइट्स

  • यूपीएससी 2025 में भोपाल के ईशान भटनागर को ऑल इंडिया 5वीं रैंक

  • धार के पक्षल सेक्रेटरी ने 8वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया

  • अशोकनगर के चितवन जैन 17वीं और खंडवा की रूपल जायसवाल 43वीं रैंक पर

  • मऊगंज, नरसिंहपुर, ग्वालियर और गुना के अभ्यर्थियों ने भी टॉप रैंक हासिल की

UPSC 2025 result : मध्यप्रदेश।  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट में मध्यप्रदेश के कई युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।

भोपाल के ईशान भटनागर ने ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल की, जबकि धार जिले के पक्षल सेक्रेटरी ने 8वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

MP gang rape : 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, 4 नकाबपोशों ने मुंह में कपड़ा ठूंसा, कुएं में फेंकने की कोशिश

यूपीएससी द्वारा शुक्रवार को जारी परिणाम में कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न सेवाओं के लिए हुआ है। इसमें मध्यप्रदेश के कई उम्मीदवारों ने टॉप रैंक हासिल कर प्रदेश की प्रतिभा का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि भोपाल के ईशान भटनागर और धार के पक्षल जैन का टॉप-10 में स्थान पाना प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है।

ईशान भटनागर पहले से IRS ट्रेनिंग में

भोपाल के ईशान भटनागर फिलहाल नागपुर में इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनके पिता मध्यप्रदेश सरकार में प्रिंसिपल एडवाइजर रह चुके हैं, जबकि उनकी मां इंग्लिश की प्रोफेसर हैं।

MP gang rape : 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, 4 नकाबपोशों ने मुंह में कपड़ा ठूंसा, कुएं में फेंकने की कोशिश

धार के पक्षल ने तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता

धार जिले के बाग कस्बे के रहने वाले पक्षल सेक्रेटरी ने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल की। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई बाग के महेश मेमोरियल स्कूल से की और आगे की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से की।

आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र की बजाय सिविल सेवा का रास्ता चुना और दिल्ली में रहकर तैयारी की।

प्रदेश के अन्य अभ्यर्थियों ने भी हासिल की बड़ी रैंक

यूपीएससी परीक्षा में मध्यप्रदेश के अन्य अभ्यर्थियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

  • अशोकनगर के चितवन जैन – ऑल इंडिया रैंक 17

  • खंडवा की रूपल जायसवाल – ऑल इंडिया रैंक 43

  • मऊगंज की समीक्षा द्विवेदी – ऑल इंडिया रैंक 56

  • नरसिंहपुर की दीक्षा पाटकर – ऑल इंडिया रैंक 88

  • ग्वालियर की सृष्टि गोयल – ऑल इंडिया रैंक 160

  • गुना की देवांगी मीणा – ऑल इंडिया रैंक 236

  • नरसिंहपुर की पूजा सोनी – ऑल इंडिया रैंक 249

  • सतना की भूमिका जैन – ऑल इंडिया रैंक 331

प्रदेश के युवाओं की इस सफलता से पूरे मध्यप्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *