Latest

Breaking news Harda : हरदा में करंट लगने से मजदूर की मौत, खेत में मोटर लगाते समय हुआ हादसा

Breaking news Harda

हाइलाइट्स

  • हरदा के ग्राम सुखरास में करंट लगने से मजदूर की मौत

  • खेत में मूंग की फसल के लिए पानी की मोटर लगा रहा था मजदूर

  • करंट लगने से पानी में गिरा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

  • पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार शुरू किया

Breaking news Harda : हरदा।  हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरास में शनिवार सुबह करीब 11 बजे करंट लगने से एक 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में होटल मालिक की साइलेंट अटैक से मौत, खाना परोसते समय गिरे; CCTV वीडियो आया सामने

नाले में मोटर लगाते समय लगा करंट

जानकारी के अनुसार ग्राम सुखरास निवासी मुकेश पिता केवलराम खोदरे (45) किसान सुनील पुनासे के खेत पर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह खेत के पास बहने वाले नाले में मूंग की फसल के लिए पानी की मोटर लगा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके हाथों की उंगलियों और पैरों में करंट लग गया।

करंट लगने से पानी में गिरा

तेज करंट का झटका लगने के कारण मुकेश पानी में गिर गया। घटना के समय उसका छोटा भाई गोलू भी वहां मौजूद था, जो बोल पाने में असमर्थ है। गोलू दौड़कर गांव गया और ग्रामीणों को बुलाकर लाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक मुकेश की मौत हो चुकी थी।

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में होटल मालिक की साइलेंट अटैक से मौत, खाना परोसते समय गिरे; CCTV वीडियो आया सामने

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ग्रामीणों ने मुकेश को तुरंत एक निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अमन ने बताया कि वह दो भाई हैं, जिसमें छोटा भाई अभी 14 साल का है।

पुलिस ने परिजनों और खेत मालिक के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *