Latest

Bada Talab Bhopal : भोपाल के बड़ा तालाब का सीमांकन फिर शुरू, 100 से ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित

Bada Talab Bhopal

हाइलाइट्स

  • बड़ा तालाब किनारे सीमांकन की कार्रवाई पांच दिन बाद फिर शुरू।

  • लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा में 50 मीटर दायरे का सर्वे।

  • करीब 100 से ज्यादा अतिक्रमण और झुग्गियां चिन्हित।

  • बेहटा में सर्वे टीम को विरोध और नोंकझोंक का सामना।

Bada Talab Bhopal : भोपाल।  भोपाल में होली के कारण पांच दिन तक रुकी कार्रवाई के बाद गुरुवार को बड़ा तालाब के किनारे फिर से सीमांकन का काम शुरू किया गया। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा क्षेत्रों में पहुंची और तालाब के आसपास जमीन का सर्वे किया।

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर, किसान कल्याण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

इस दौरान बेहटा इलाके में सीमांकन और एफटीएल (फुल टैंक लेवल) के पॉइंट को लेकर कुछ लोगों ने विरोध भी किया और टीम के साथ नोंकझोंक हुई।

करीब चार घंटे चली इस कार्रवाई में तालाब के 50 मीटर के दायरे में 100 से ज्यादा अतिक्रमण सामने आए। प्रशासन की टीम ने इन जगहों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी सीमांकन की कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा में हुआ सर्वे

जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने ग्राम लाउखेड़ी, बोरवन बैरागढ़ और बेहटा में सीमांकन किया। यहां तालाब के 50 मीटर क्षेत्र को चिन्हित किया गया ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन जगहों पर अतिक्रमण हुआ है।

MP News : सागर जिले में खेत विवाद के दौरान किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

इससे पहले 28 फरवरी को हलालपुरा इलाके में कार्रवाई के दौरान तालाब किनारे बने एक गार्डन की बाउंड्रीवॉल और गोदाम को तोड़ा गया था।

झुग्गी बस्तियों में भी मिला अतिक्रमण

सर्वे के दौरान बोरवन गांव की बूढ़ागांव झुग्गी बस्ती और बेहटा की झुग्गी बस्ती में भी अतिक्रमण सामने आया। तालाब के 50 मीटर दायरे में करीब 100 झुग्गियां पाई गईं। इन्हें चिन्हित करने के लिए प्रशासन की टीम ने मौके पर लाल निशान लगाए।

सीमांकन के दौरान हुआ विरोध

बेहटा क्षेत्र में सीमांकन के दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध किया और सवाल उठाए कि लाल निशान क्यों लगाए जा रहे हैं और इसकी अनुमति किसने दी है। हालांकि विरोध के बावजूद प्रशासन की टीम ने सर्वे का काम जारी रखा।

Baitul Police Holi Celebration : बैतूल पुलिस ने ड्यूटी के बाद थानों में मनाई होली, पुलिस लाइन का कार्यक्रम रद्द

अगले सप्ताह टीटी नगर में होगी कार्रवाई

अब तक सीमांकन की कार्रवाई बैरागढ़ तहसील क्षेत्र में ही की जा रही है। प्रशासन के अनुसार अगले सप्ताह से टीटी नगर सर्कल में भी सीमांकन शुरू किया जाएगा। यह क्षेत्र तालाब किनारे की सबसे प्राइम लोकेशन माना जाता है, जहां कई होटल, रेस्टोरेंट, कॉलोनियां और सरकारी दफ्तर बने हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *