Hamidia Hospital : हमीदिया में कैंसर इलाज प्रभावित, डुअल लीनेक मशीन नहीं, मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार

हाइलाइट्स भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रेडिएशन मशीन सालों से बंद हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं मरीजों को एम्स या निजी अस्पताल में इलाज करवाना पड़ रहा 25 करोड़ की डुअल एनर्जी लीनेक मशीन लगाने की योजना Hamidia Hospital : भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल में कैंसर मरीजों को बड़ी परेशानी हो रही है। हर महीने करीब 1500 से ज्यादा मरीज इलाज की उम्मीद से आते हैं, लेकिन रेडिएशन की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें सिर्फ डॉक्टर की सलाह देकर भेज दिया जाता है। Betul crime news : बैतूल में बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या की, पोस्टमार्टम में टूटी मिली गर्दन की हड्डी सालों से खराब है कोबाल्ट मशीन अस्पताल की कोबाल्ट मशीन कई सालों से खराब पड़ी है। वहीं ब्रेकी थेरेपी मशीन भी करीब एक साल से बंद है। ऐसे में जिन मरीजों की सर्जरी हो जाती है, उन्हें रेडिएशन के लिए दूसरे अस्पताल भेजना पड़ता है। एम्स या निजी अस्पताल जाना पड़ रहा रेडिएशन इलाज के लिए मरीजों को एम्स भोपाल या निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।एम्स में पहले से ज्यादा भीड़ है, इसलिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।निजी अस्पताल में इलाज कराने पर 1.5 से 2 लाख रुपए तक खर्च आ जाता है, जो गरीब परिवारों के लिए मुश्किल है। Bhopal crime news : भोपाल में युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट, घायल हालत में अस्पताल छोड़कर फरार हुए बदमाश मेडिकल छात्रों को भी नहीं मिल रहा अनुभव रेडिएशन सुविधा बंद होने से मेडिकल छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। उन्हें कैंसर मरीजों का सही इलाज देखने और सीखने का मौका नहीं मिल पा रहा। अन्य कॉलेजों में मशीन, भोपाल में नहीं प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों में डुअल लीनेक मशीन लगाने की योजना थी।चार कॉलेजों में मशीन का ऑर्डर हो चुका है, लेकिन गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में अभी तक ऑर्डर नहीं हुआ। Raisen News : रायसेन में बेतवा नदी का जलस्तर घटा, कई जगह तलहटी के पत्थर दिखने लगे अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रेडिएशन बंकर बनकर तैयार है। यह एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड के नियमों के अनुसार बनाया गया है। जांच के बाद यहां मशीन लगाई जाएगी। 25 करोड़ की नई मशीन लगाने की योजना हमीदिया अस्पताल में करीब 25 करोड़ रुपए की डुअल एनर्जी लीनेक मशीन लगाने की योजना है। इससे कैंसर के ट्यूमर पर सटीक रेडिएशन दिया जा सकेगा और आसपास के स्वस्थ हिस्सों को कम नुकसान होगा। Narmadapuram News : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध की अफवाह से नर्मदापुरम में पेट्रोल पंपों पर भीड़, ड्रम लेकर ईंधन भराने पहुंचे लोग प्रदेश में बढ़ रहे कैंसर मरीज आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में करीब 1.54 लाख मरीजों को कैंसर इलाज की जरूरत है।भोपाल में ही करीब 4350 मरीज कैंसर से जूझ रहे हैं। हर महीने प्रदेश में लगभग 3500 मौतें कैंसर से हो रही हैं। ऐसे में राजधानी के बड़े सरकारी अस्पताल में रेडिएशन सुविधा का न होना मरीजों के लिए बड़ी चिंता बन गया है।
Betul crime news : बैतूल में बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या की, पोस्टमार्टम में टूटी मिली गर्दन की हड्डी

हाइलाइट्स बैतूल के सेमझिरा गांव में बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी टूटी मिलने से खुलासा घटना से पहले मां-बेटे के बीच हुआ था विवाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर शुरू की कार्रवाई Betul crime news : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के सेमझिरा गांव में एक बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में शोक का माहौल है। Bhopal crime news : भोपाल में युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट, घायल हालत में अस्पताल छोड़कर फरार हुए बदमाश मां के साथ रहता था आरोपी बेटा पुलिस के अनुसार सेमझिरा गांव की रहने वाली 70 वर्षीय गेंदीबाई बाघमारे अपने बेटे लखन बाघमारे (35) के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि लखन का स्वभाव झगड़ालू था और वह अक्सर घर में विवाद करता रहता था। घरेलू झगड़ों के कारण उसकी पत्नी भी बच्चों को लेकर पहले ही मायके चली गई थी। Harda News : हरदा में शिवाजी जयंती पर निकली शौर्य यात्रा, ‘जय भवानी-जय शिवाजी’ से गूंजा शहर रात में हुआ विवाद, गुस्से में उठाया खौफनाक कदम जानकारी के मुताबिक 2 मार्च की रात मां और बेटे के बीच फिर से विवाद हो गया। पड़ोसियों ने दोनों के बीच झगड़े की आवाजें भी सुनी थीं। आरोप है कि गुस्से में आकर लखन ने अपनी मां का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम में खुली हत्या की सच्चाई शुरुआत में महिला की मौत सामान्य लग रही थी, लेकिन मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है और उनकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई मिली। Narmadapuram News : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध की अफवाह से नर्मदापुरम में पेट्रोल पंपों पर भीड़, ड्रम लेकर ईंधन भराने पहुंचे लोग पूछताछ में बेटे ने कबूला जुर्म पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Bhopal crime news : भोपाल में युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट, घायल हालत में अस्पताल छोड़कर फरार हुए बदमाश

हाइलाइट्स भोपाल के कोलार इलाके में 22 वर्षीय युवक का अपहरण कर मारपीट बदमाशों ने कार में बैठाकर सुनसान जगह पर 2 घंटे तक पीटा घायल युवक को अस्पताल छोड़कर परिजनों को एक्सीडेंट की झूठी सूचना दी पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की Bhopal crime news : भोपाल। भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में गारमेंट्स शॉप में काम करने वाले एक युवक का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को कार में जबरन बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर करीब दो घंटे तक बेल्ट, डंडों और लात-घूसों से पीटा। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। Narmadapuram News : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध की अफवाह से नर्मदापुरम में पेट्रोल पंपों पर भीड़, ड्रम लेकर ईंधन भराने पहुंचे लोग पुलिस के मुताबिक घायल युवक दिनेश अहिरवार (22) है, जो कोलार क्षेत्र की एक गारमेंट्स दुकान में सेल्समैन का काम करता है। मारपीट के बाद आरोपी ही उसे अस्पताल छोड़कर चले गए और उसके मोबाइल से परिजनों को फोन कर दुर्घटना होने की जानकारी दी। मोबाइल से बहन को दी एक्सीडेंट की सूचना दिनेश की बहन शिवानी अहिरवार ने बताया कि उसके भाई के मोबाइल से फोन आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि दिनेश का एक्सीडेंट हो गया है और उसे गंभीर चोट लगी है। उन्हें तुरंत कोलार रोड स्थित सीएचसी अस्पताल आने के लिए कहा गया। Raisen News : रायसेन में बेतवा नदी का जलस्तर घटा, कई जगह तलहटी के पत्थर दिखने लगे इसके बाद शिवानी अपनी मां गीता और बहन निकिता के साथ अस्पताल पहुंची। वहां दिनेश का इलाज चल रहा था और उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे। मारपीट में दिनेश के हाथ की दो उंगलियां भी फ्रैक्चर हो गई हैं। पुलिया के पास रोका, जबरन कार में बैठाया दिनेश ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च 2026 की दोपहर करीब एक बजे वह बांसखेड़ी पुलिया के पास से पैदल गुजर रहा था। तभी निक्की शुक्ला, आकाश प्रजापति, तिलक चौहान, दिव्यांशु, नन्नू, अजय और अमन प्रजापति ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे पूछा कि वह विशु शर्मा के साथ क्यों घूमता है, जबकि उनकी उससे पुरानी दुश्मनी है। इसके बाद उन्होंने उसे जबरन कार में बैठा लिया। CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर, किसान कल्याण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा दिनेश के अनुसार आरोपी उसे सोम्या ग्रीन सिटी कॉलोनी के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां डंडों, लाठियों, बेल्ट और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की गई। लगातार मारपीट के कारण वह बेहोश हो गया। बेहोशी के बाद अस्पताल छोड़कर भागे आरोपी दिनेश ने बताया कि बेहोश होने के बाद आरोपी अपने साथी अनस खान के साथ उसे अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। वहीं से उसके मोबाइल से परिजनों को फोन कर एक्सीडेंट होने की झूठी जानकारी दी गई। Baitul Police Holi Celebration : बैतूल पुलिस ने ड्यूटी के बाद थानों में मनाई होली, पुलिस लाइन का कार्यक्रम रद्द आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि मामले में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
Harda News : हरदा में शिवाजी जयंती पर निकली शौर्य यात्रा, ‘जय भवानी-जय शिवाजी’ से गूंजा शहर

हाइलाइट्स हरदा में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर निकाली गई शौर्य यात्रा ‘जय भवानी-जय शिवाजी’ के नारों से गूंजा शहर क्षत्रिय मराठा समाज ने 19 फरवरी को शासकीय अवकाश की मांग की शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने की भी मांग Harda News : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के हरदा शहर में शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर क्षत्रिय मराठा समाज ने शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान पूरा शहर “जय भवानी-जय शिवाजी” के नारों से गूंज उठा। Narmadapuram News : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध की अफवाह से नर्मदापुरम में पेट्रोल पंपों पर भीड़, ड्रम लेकर ईंधन भराने पहुंचे लोग मल्हार मार्तण्ड मंदिर से शुरू हुई यात्रा शौर्य यात्रा की शुरुआत श्री मल्हार मार्तण्ड मंदिर से हुई। यात्रा में समाज के एक युवक को शिवाजी महाराज की वेशभूषा पहनाकर घोड़े पर बैठाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। यह यात्रा गणेश मंदिर चौक, चांडक चौराहा और घंटाघर चौक से होती हुई बड़ा मंदिर पहुंची और फिर वापस मल्हार मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर, किसान कल्याण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे शिवाजी जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग कार्यक्रम के दौरान समाज के नेताओं ने सरकार से मांग की कि हर साल 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए। समाज के प्रतिनिधि ज्ञानेश काले मराठा, अनिल मराठा और लोकेश राव मराठा ने कहा कि शिवाजी महाराज देश के महान वीर और प्रेरणा स्रोत हैं, इसलिए उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश होना चाहिए। MP News : सागर जिले में खेत विवाद के दौरान किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम शिवाजी चौक पर प्रतिमा लगाने की मांग इसके साथ ही समाज के लोगों ने नगर पालिका और प्रशासन से शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी की। उनका कहना है कि हरदा शहर में अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हैं, लेकिन शिवाजी महाराज की प्रतिमा के लिए अब तक स्थान तय नहीं किया गया है। समाज ने जल्द से जल्द प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।
Raisen News : रायसेन में बेतवा नदी का जलस्तर घटा, कई जगह तलहटी के पत्थर दिखने लगे

हाइलाइट्स रायसेन में बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से घटा। सांची रोड पुल के पास नदी की तलहटी के पत्थर दिखने लगे। 125 से ज्यादा गांवों के लिए नदी है पेयजल और सिंचाई का मुख्य स्रोत। जिले में तापमान 34 डिग्री पहुंचा, गर्मी का असर बढ़ा। Raisen News : रायसेन। जिले में गर्मी की शुरुआत होते ही बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से कम होने लगा है। मार्च के पहले सप्ताह में ही कई जगह नदी की धार टूट गई है और कुछ स्थानों पर तलहटी के पत्थर साफ दिखाई देने लगे हैं। Narmadapuram News : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध की अफवाह से नर्मदापुरम में पेट्रोल पंपों पर भीड़, ड्रम लेकर ईंधन भराने पहुंचे लोग सांची रोड स्थित पुल के पास नदी लगभग सूखी नजर आ रही है, जहां नदी का हिस्सा अब सड़क जैसा दिखाई दे रहा है। सिंचाई के लिए पानी निकालने से घटा जलस्तर स्थानीय लोगों के अनुसार किसान अपनी गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए बड़ी मात्रा में नदी से पानी निकाल रहे हैं। यही कारण है कि नदी का जलस्तर लगातार कम होता जा रहा है। बेतवा नदी जिले के करीब 80 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है और 125 से अधिक गांवों के लिए पेयजल और सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। Bada Talab Bhopal : भोपाल के बड़ा तालाब का सीमांकन फिर शुरू, 100 से ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित गर्मी बढ़ने से जल संकट की चिंता ग्रामीणों का कहना है कि यदि मार्च में ही नदी की यह स्थिति है, तो अप्रैल और मई में पानी की समस्या और बढ़ सकती है। नदी की धार टूटने से गांवों में पेयजल संकट की आशंका भी बढ़ गई है। इस बीच जिले में गर्मी का असर भी बढ़ने लगा है। रायसेन में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों ने कूलर और पंखों का उपयोग शुरू कर दिया है।
Narmadapuram News : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध की अफवाह से नर्मदापुरम में पेट्रोल पंपों पर भीड़, ड्रम लेकर ईंधन भराने पहुंचे लोग

हाइलाइट्स युद्ध की अफवाह के बाद नर्मदापुरम में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़। लोग ड्रम और केन में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे। कई जगह लंबी कतारों से जाम जैसी स्थिति बनी। प्रशासन ने कहा ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें। Narmadapuram News : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने की अफवाह के बाद पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंका से लोगों में चिंता बढ़ गई। इसी डर के चलते पिपरिया और बनखेड़ी क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर गुरुवार दोपहर से देर रात तक भारी भीड़ देखी गई। किसान और आम नागरिक बड़ी संख्या में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे। CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर, किसान कल्याण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे कई लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्रम और बड़े केन लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचे और ईंधन का स्टॉक करने लगे। लोगों को आशंका है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, इसलिए वे पहले से भंडारण करने की कोशिश कर रहे हैं। Narmadapuram News : कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें मंगलवारा बाजार स्थित ऑयल एंड जनरल स्टोर, बनखेड़ी रोड के पालीवाल पेट्रोल पंप समेत कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मंगलवारा बाजार से लेकर पुराने बस स्टैंड और ओवरब्रिज तक जाम की स्थिति बन गई। Baitul Police Holi Celebration : बैतूल पुलिस ने ड्यूटी के बाद थानों में मनाई होली, पुलिस लाइन का कार्यक्रम रद्द प्रशासन और पुलिस ने संभाली स्थिति भीड़ और जाम की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार वैभव बैरागी ने लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और अफवाहों पर ध्यान न दें। ड्रम में ईंधन देना नियम के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर बड़े ड्रमों में पेट्रोल-डीजल देना नियमों के खिलाफ है। आमतौर पर किसानों को सिंचाई के लिए सीमित मात्रा में ही डीजल दिया जाता है, लेकिन कई जगह पंप संचालक बड़े ड्रम और केनों में भी ईंधन देते नजर आए। Rajgarh News : राजगढ़ में किसान रैली, बिजली बिल, फसल बीमा और सिंचाई परियोजना पर नाराजगी प्रशासन ने लोगों से की अपील जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ईंधन की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और एलपीजी गैस का भी पर्याप्त भंडार मौजूद है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
Bada Talab Bhopal : भोपाल के बड़ा तालाब का सीमांकन फिर शुरू, 100 से ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित

हाइलाइट्स बड़ा तालाब किनारे सीमांकन की कार्रवाई पांच दिन बाद फिर शुरू। लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा में 50 मीटर दायरे का सर्वे। करीब 100 से ज्यादा अतिक्रमण और झुग्गियां चिन्हित। बेहटा में सर्वे टीम को विरोध और नोंकझोंक का सामना। Bada Talab Bhopal : भोपाल। भोपाल में होली के कारण पांच दिन तक रुकी कार्रवाई के बाद गुरुवार को बड़ा तालाब के किनारे फिर से सीमांकन का काम शुरू किया गया। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा क्षेत्रों में पहुंची और तालाब के आसपास जमीन का सर्वे किया। CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर, किसान कल्याण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे इस दौरान बेहटा इलाके में सीमांकन और एफटीएल (फुल टैंक लेवल) के पॉइंट को लेकर कुछ लोगों ने विरोध भी किया और टीम के साथ नोंकझोंक हुई। करीब चार घंटे चली इस कार्रवाई में तालाब के 50 मीटर के दायरे में 100 से ज्यादा अतिक्रमण सामने आए। प्रशासन की टीम ने इन जगहों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी सीमांकन की कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है। लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा में हुआ सर्वे जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने ग्राम लाउखेड़ी, बोरवन बैरागढ़ और बेहटा में सीमांकन किया। यहां तालाब के 50 मीटर क्षेत्र को चिन्हित किया गया ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन जगहों पर अतिक्रमण हुआ है। MP News : सागर जिले में खेत विवाद के दौरान किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम इससे पहले 28 फरवरी को हलालपुरा इलाके में कार्रवाई के दौरान तालाब किनारे बने एक गार्डन की बाउंड्रीवॉल और गोदाम को तोड़ा गया था। झुग्गी बस्तियों में भी मिला अतिक्रमण सर्वे के दौरान बोरवन गांव की बूढ़ागांव झुग्गी बस्ती और बेहटा की झुग्गी बस्ती में भी अतिक्रमण सामने आया। तालाब के 50 मीटर दायरे में करीब 100 झुग्गियां पाई गईं। इन्हें चिन्हित करने के लिए प्रशासन की टीम ने मौके पर लाल निशान लगाए। सीमांकन के दौरान हुआ विरोध बेहटा क्षेत्र में सीमांकन के दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध किया और सवाल उठाए कि लाल निशान क्यों लगाए जा रहे हैं और इसकी अनुमति किसने दी है। हालांकि विरोध के बावजूद प्रशासन की टीम ने सर्वे का काम जारी रखा। Baitul Police Holi Celebration : बैतूल पुलिस ने ड्यूटी के बाद थानों में मनाई होली, पुलिस लाइन का कार्यक्रम रद्द अगले सप्ताह टीटी नगर में होगी कार्रवाई अब तक सीमांकन की कार्रवाई बैरागढ़ तहसील क्षेत्र में ही की जा रही है। प्रशासन के अनुसार अगले सप्ताह से टीटी नगर सर्कल में भी सीमांकन शुरू किया जाएगा। यह क्षेत्र तालाब किनारे की सबसे प्राइम लोकेशन माना जाता है, जहां कई होटल, रेस्टोरेंट, कॉलोनियां और सरकारी दफ्तर बने हुए हैं।
CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर, किसान कल्याण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

हाइलाइट्स मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर। दिनभर में किसान कल्याण बैठक, बीजेपी प्रशिक्षण और अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा। शाम को इंदौर से लौटकर भोपाल में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दौरा राज्य के विकास और प्रशासनिक समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण। CM Mohan Yadav : भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर रहेंगे। उनका दौरा राजनीतिक, सामाजिक और कृषि संबंधित कार्यक्रमों के लिए अहम माना जा रहा है। MP News : सागर जिले में खेत विवाद के दौरान किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम दिनभर का कार्यक्रम सीएम मोहन यादव का इंदौर दौरा सुबह से शुरू होकर रात तक विभिन्न आयोजनों से जुड़ा रहेगा। दोपहर कार्यक्रम: 12:25 बजे – रवींद्र भवन में बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 01:20 बजे – सीएम हाउस के समत्व भवन में किसान कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक। 02:35 बजे – समत्व भवन में अभिनंदन कार्यक्रम। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में मस्जिद के सामने एक्टिवा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात यात्रा: 03:30 बजे – भोपाल से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम कार्यक्रम: 04:20 बजे – इंदौर के स्काईलाइन रिसॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 05:35 बजे – इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। Baitul Police Holi Celebration : बैतूल पुलिस ने ड्यूटी के बाद थानों में मनाई होली, पुलिस लाइन का कार्यक्रम रद्द रात्रि कार्यक्रम: 08:45 बजे – भोपाल के होटल वाना ग्रीन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे का महत्व सीएम मोहन यादव का दौरा अधिकारियों और जनता से सीधे संवाद का अवसर है। यह दौरा किसान कल्याण, प्रशिक्षण कार्यक्रम और अभिनंदन समारोह से जुड़ा है। उनका उद्देश्य राज्य के विकास और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करना है। Harda Murder Case : हरदा के खेत में व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका इस दौरान सीएम मोहन यादव स्थानीय मुद्दों, किसानों की समस्याओं और राजनीतिक गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखेंगे। दौरे के अंत में भोपाल लौटने के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।