हाइलाइट्स
-
रायसेन पुलिस का रातभर सघन कॉम्बिंग अभियान
-
57 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 77 गिरफ्तारी वारंटों की तामील
-
अभियान में 300 से अधिक पुलिसकर्मी रहे तैनात
-
250 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर और इनामी बदमाशों की चेकिंग
Raisen Police Action : रायसेन। रायसेन जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 57 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 77 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई।
300 से अधिक पुलिसकर्मियों की रही तैनाती
यह अभियान पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर चलाया गया। जिले के सभी एसडीओपी क्षेत्रों में थानावार टीमें गठित की गईं, जिनमें 300 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
फरार वारंटी और आदतन अपराधियों पर कसी नकेल
पुलिस टीमों ने स्थाई और फरार वारंटियों की धरपकड़ के साथ-साथ आदतन अपराधियों, गुंडा बदमाशों और जिला बदर अपराधियों पर भी विशेष नजर रखी।
अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा।
250 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर और इनामी बदमाशों की चेकिंग
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 250 से अधिक हिस्ट्रीशीटर और इनामी बदमाशों की रात में चेकिंग की। सभी को आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।

शहर और देहात क्षेत्रों में एक साथ गश्त
अभियान के तहत जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ गश्त की गई। गश्त से पहले राजपत्रित अधिकारियों ने थाना प्रभारियों और पुलिस बल के साथ अलग-अलग स्थानों पर ब्रीफिंग की, जिसके बाद टीमों को तय क्षेत्रों में रवाना किया गया।
पुलिस का दावा आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए इस तरह के कॉम्बिंग और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।