Latest

Religious Conversion Update : प्रेमजाल–धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, अहमदाबाद तक फैला नेटवर्क

Religious Conversion Update :

हाइलाइट्स

  • भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र से जुड़े मामले में नए खुलासे।
  • आरोपी बहनों पर युवकों के खिलाफ कई शहरों में केस दर्ज कराने का आरोप।
  • समझौते और राजीनामे के नाम पर दबाव व पैसों की मांग की बात सामने आई।
  • अहमदाबाद सहित अन्य शहरों में भी प्रकरण दर्ज होने की जानकारी।
  • पुलिस सभी मामलों की फाइलें मंगाकर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

 

Religious Conversion Update : भोपाल। राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सामने आए धर्मांतरण, प्रेमजाल और ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामले में पुलिस जांच के दौरान कई नए और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Invest Madhya Pradesh 2026 : भीलवाड़ा में आज ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ इंटरैक्टिव सेशन, सीएम उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी बहनें आफरीन और अमरीन युवकों पर दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ अलग-अलग शहरों में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की रणनीति अपनाती थीं।

Religious Conversion Update

युवकों पर गंभीर धाराओं में दर्ज कराए केस

जांच में सामने आया है कि जिन युवकों से बहनों का विवाद हुआ या जो कभी उनके संपर्क में रहे, उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके बाद कथित तौर पर समझौते या राजीनामे के नाम पर आर्थिक और मानसिक दबाव बनाया जाता था।

Harda News : अमृत-2 योजना के तहत अजनाल नदी संवरने लगी, निचली बस्तियों को बाढ़ से राहत

पुलिस को अब तक भोपाल के अलावा अहमदाबाद सहित अन्य शहरों में दर्ज ऐसे कई मामलों की जानकारी मिली है। कुछ मामलों में एक ही विवाद को लेकर अलग-अलग शहरों में केस दर्ज होने की बात भी सामने आई है।

सभी मामलों की फाइलें खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक दर्ज सभी मामलों की फाइलें मंगाई जा रही हैं। संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इन प्रकरणों का इस्तेमाल दबाव की रणनीति के रूप में किया गया या नहीं।

Sevadham Ashram Case : सेवाधाम आश्रम में 17 बच्चों की मौत… इंदौर से उज्जैन भेजे गए 86 में से गई जान, सभी मौतों का कारण ‘सांस लेने में तकलीफ’

दो युवकों की भूमिका भी आई सामने

जांच के दौरान दो युवकों की भूमिका सामने आई है। इनमें से एक युवक को दोनों बहनों के कथित अपराधों में बराबर का भागीदार बताया जा रहा है।

राजीनामे के नाम पर 5 लाख की मांग

आफरीन के संपर्क में रहे एक युवक ने पुलिस को बताया कि उस पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया। आरोप है कि केस वापस लेने और राजीनामे के बदले उससे पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

Raisen News : रायसेन में बेतवा किनारे मिला 5 साल का मासूम, सोशल मीडिया से परिवार तक पहुंची पुलिस

धर्मांतरण से जुड़े आरोप

जांच में यह भी सामने आया है कि अमरीन ने वर्ष 2016 में एक हिंदू युवक से शादी कर उसका धर्म परिवर्तन कराया था। धर्मांतरण के बाद उसका नाम बदल दिया गया। हालांकि, अमरीन करीब पांच साल पहले पति से अलग हो चुकी है।

इसके अलावा, दोनों बहनों पर अशोका गार्डन क्षेत्र की एक हिंदू युवती का भी धर्मांतरण कराने का आरोप है। एफआईआर दर्ज होने के बाद यह युवती अंडरग्राउंड हो गई।

Vidisha Mandi : विदिशा मंडी में सोयाबीन ₹600 तक टूटा, गेहूं भी नरम; किसानों में बढ़ी नाराजगी

अहमदाबाद में दर्ज कराया गया रेप केस

पुलिस के अनुसार, इसी युवती ने दोनों बहनों के कहने पर अहमदाबाद में एक युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। आफरीन की शादी भी अहमदाबाद में हुई थी और वह भी पति से अलग हो चुकी है। उसने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।

सोशल मीडिया और पब-लॉज कनेक्शन

आफरीन खुद को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बताती है। जांच में सामने आया है कि शहर के पब और लॉज में उसके अच्छे संपर्क थे। आरोप है कि दोनों बहनें अपने गिरोह में अन्य युवतियों को शामिल कर अनैतिक गतिविधियों के लिए दबाव डालती थीं।

Bada Talab Encroachment : बड़े तालाब पर अतिक्रमण को लेकर सख्ती, सांसद की फटकार के बाद अफसरों को एक हफ्ते की मोहलत

आरोपियों को अहमदाबाद ले जाएगी पुलिस

अमरीन और चंदन यादव को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दोबारा रिमांड पर लिया गया। पुलिस अब दोनों को अहमदाबाद ले जाएगी, जहां घटनास्थलों की तस्दीक की जाएगी।

विदेशी यात्राओं के प्रमाण

जांच में यह भी सामने आया है कि आफरीन, अमरीन और उनकी मां धार्मिक यात्रा पर सऊदी अरब जा चुकी हैं। उनके पासपोर्ट में विदेशी यात्रा के प्रमाण मिले हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद आफरीन के कई रिश्तेदार अंडरग्राउंड हो गए हैं।

MP Electricity Expensive : 1 अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव

मोबाइल से मिले अहम सुराग

पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस को देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क के भी संकेत मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि यह मामला संगठित नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की विस्तृत तस्वीर सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *