हाइलाइट्स
Bhopal Power Cut : भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 4 घंटे तक रहेगा असर
मामले का खुलासा तब हुआ जब भोपाल और छत्तीसगढ़ की दो युवतियां बाग सेवनिया थाने पहुंचीं और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
झुग्गी से आलीशान विला तक का सफर
जांच में सामने आया है कि आरोपी बहनें पहले अब्बास नगर की झुग्गी में रहती थीं। बाद में वे आशिमा मॉल के पास स्थित सागर रॉयल विला में रहने लगीं और लग्जरी लाइफस्टाइल जीने लगीं।
पुलिस को शक है कि यह संपत्ति अवैध गतिविधियों से कमाई गई रकम से खड़ी की गई।
ऐसे फंसाया जाता था जाल में
पीड़िताओं के अनुसार, गरीब परिवार की लड़कियों को पहले घर के काम के लिए रखा जाता था। उन्हें 10 हजार रुपए महीने देने का वादा किया जाता था।
खाने-पीने और घूमने का लालच देकर विश्वास जीता जाता था। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर हाईप्रोफाइल पार्टियों में ले जाया जाता था।
Nagar Nigam Jabalpur : जबलपुर में मृत गायों के अंतिम संस्कार पर सवाल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। दूसरी पीड़िता को काम के बहाने गुजरात और मुंबई ले जाया गया, जहां उसके साथ जबरन संबंध बनाने का आरोप है।
विरोध करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
मोबाइल से मिले अहम सुराग
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। शुरुआती जांच में संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और कई युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
Raisen news : दुकान से 3.70 लाख की चोरी का खुलासा ! बाप-बेटे गिरफ्तार
फिलहाल तीन आरोपी गिरफ्तार हैं और बाकी की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।