Latest

BHOPAL CRIME : भोपाल में 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, 30 सेकेंड में 27 वार

हाइलाइट्स

  • भोपाल के टीला जमालपुरा में 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला
  • 30 सेकेंड में 27 वार, हाथ में 10 से ज्यादा कट और दो उंगलियां कटीं
  • हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग के छात्र, पुराने विवाद में वारदात
  • पुलिस ने FIR दर्ज की, मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ सकती हैं धाराएं

 

BHOPAL CRIME : भोपाल।  राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में 10वीं के एक छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना गणेश चौक स्थित एक स्नूकर क्लब की है, जहां दो नाबालिग आरोपी अचानक अंदर घुसे और छात्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

MP voter list 2026 : एमपी में एसआईआर प्रक्रिया पूरी, 34 लाख नाम कटे, 5.39 करोड़ मतदाता बचे

30 सेकेंड में 27 बार वार

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने करीब 30 सेकेंड के भीतर छात्र पर 27 बार चाकू से वार किए और मौके से फरार हो गए। हमले में छात्र के हाथ पर 10 से ज्यादा कट लगे हैं। उसकी दो उंगलियां भी कट गई हैं। कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

अस्पताल में भर्ती, हालत पर नजर

घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार छात्र को गहरी चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Indore protest clash : इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पथराव में एसआई घायल

कोचिंग का पुराना विवाद

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते हैं। कुछ समय पहले हुए विवाद में कथित तौर पर थप्पड़ मारने की बात को लेकर रंजिश थी। इसी पुराने विवाद का बदला लेने के लिए हमला किया गया।

CCTV फुटेज सामने आया

घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है, जबकि 22 फरवरी को इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया। फुटेज में आरोपी फिल्मी अंदाज में क्लब में घुसते और हमला करते नजर आ रहे हैं।

CBSE 10th exam : मजबूत हौसले की मिसाल… चोट के बावजूद लेटकर दी 10वीं की परीक्षा

पुलिस जांच जारी

टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने मामले में साधारण धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *