हाइलाइट्स
- बारिश के बाद राजगढ़ में घना कोहरा
- बादलों से बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट
- कम दृश्यता से वाहन चालकों को परेशानी
- मौसम विभाग ने जारी की सतर्कता सलाह
Rajgarh weather news : राजगढ़। राजगढ़ में फरवरी में बदले मौसम का असर लगातार देखने को मिल रहा है। बुधवार रात हुई बारिश के बाद से जिले में मौसम खराब बना हुआ है।
गुरुवार और शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, वहीं शनिवार सुबह मौसम ने और करवट ली। सुबह से ही आसमान घने बादलों से ढका रहा और शहर सहित आसपास के इलाकों में घना कोहरा छा गया।
Rajgarh Accident News : खिलचीपुर ओंकारेश्वर बाईपास पर दो ट्रेलरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला
घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए।
ठंडी हवाओं और नमी भरे मौसम ने एक बार फिर सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है। लोग शॉल ओढ़कर और टोपी लगाकर घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी सुबह के समय सामान्य से कम चहल-पहल दिखाई दी।
Geeta Bhavan : मध्यप्रदेश में ‘वृंदावन ग्राम’ और ‘गीता भवन’ की स्थापना का संकल्प
लगातार बादल और कोहरे के चलते तापमान में गिरावट बनी हुई है। मौसम विभाग पहले ही मौसम के अस्थिर बने रहने की संभावना जता चुका है।
ऐसे में नागरिकों को सावधानी बरतने और खासकर वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।