Latest

Congress Farmer Conference : 24 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस का किसान सम्मेलन, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल

हाइलाइट्स

  • 24 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस का किसान सम्मेलन
  • राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल
  • केंद्र सरकार की ट्रेड डील के विरोध में अभियान
  • दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया फैसला
  • देशभर में किसान सम्मेलनों की तैयारी

Congress Farmer Conference : भोपाल।  भोपाल में 24 फरवरी को कांग्रेस का बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे।

यह सम्मेलन केंद्र की मोदी सरकार की हालिया ट्रेड डील के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि इस व्यापार समझौते से किसानों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी ने देशभर में किसान सम्मेलन करने का फैसला लिया है।

Rajgarh weather news : राजगढ़ में कोहरा और बादलों से बढ़ी ठंड, बारिश का असर जारी

ट्रेड डील को लेकर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे।

बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी राज्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (पीसीसी चीफ) और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता भी शामिल हुए। बैठक के बाद ही राज्यवार किसान सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

भोपाल से शुरू होने वाला यह अभियान आगे अन्य राज्यों में भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *