Latest

Ajay Devgn Indore Visit : इंदौर दौरे पर अजय देवगन, ‘दृश्यम-3’ को लेकर भी दी जानकारी

हाइलाइट्स

  • Ajay Devgn शुक्रवार को Indore पहुंचे।
  • सपना संगीता रोड स्थित शो रूम का किया उद्घाटन।
  • इंदौर को बताया देश का सबसे स्वच्छ शहर।
  • फैंस की भारी भीड़, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
  • 2 अक्टूबर को रिलीज होगी Drishyam 3

Ajay Devgn Indore Visit : बॉलीवुड।  बॉलीवुड अभिनेता Ajay Devgn शुक्रवार को Indore पहुंचे। वे सपना संगीता रोड स्थित एक शो रूम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फीता काटकर शो रूम का शुभारंभ किया और मीडिया से बातचीत की।

अजय देवगन ने कहा कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है और उन्हें यहां आकर हमेशा खुशी होती है। उन्होंने इंदौरवासियों को प्यार और धन्यवाद भी दिया।

IndiGo Manager Death : भोपाल में एयरलाइंस फ्लाइट मैनेजर की मौत, घर में मिला शव

फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह

अभिनेता के आगमन की खबर मिलते ही कार्यक्रम स्थल के बाहर सुबह से ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। जैसे ही अजय देवगन पहुंचे, फैंस ने मोबाइल कैमरों में उनकी झलक कैद करने की होड़ लगा दी।

सुरक्षा कारणों से प्रशंसकों को पास नहीं आने दिया गया, फिर भी उत्साह कम नहीं हुआ।

सुरक्षा के बीच आयोजित हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम स्थल पर निजी सुरक्षा के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। अजय देवगन करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहे और इसके बाद सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

Financial Fraud MP: 7 किलो सोने का झांसा, 15 लाख की ठगी; आरोपी पहले कर चुका 1.04 करोड़ का फ्रॉड

‘दृश्यम-3’ में फिर दिखेंगे विजय सालगांवकर

अजय देवगन की आगामी फिल्म Drishyam 3 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में वे एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका निभाएंगे।

फिल्म में Tabu, Shriya Saran, Rajat Kapoor, Ishita Dutta और Mrunal Jadhav अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पूरी तरह मौलिक होगी तीसरी कड़ी

निर्देशक Abhishek Pathak ने इस बार फिल्म को रीमेक से अलग कर मौलिक स्क्रिप्ट पर तैयार किया है। यह फिल्म मलयालम वर्जन को फॉलो नहीं करेगी, बल्कि नॉर्थ इंडियन कल्चर के अनुरूप बनाई गई है।

Religious Clash MP : जबलपुर में आरती-अजान के दौरान विवाद, पथराव और मारपीट

जयदीप अहलावत की एंट्री

फिल्म में Jaideep Ahlawat क्राइम एसपी की भूमिका में नजर आएंगे। वे पारंपरिक पुलिस वर्दी में नहीं बल्कि सिविल ड्रेस में दिखेंगे।

फिल्म में उनके और अजय देवगन के बीच तीखे संवाद दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे। मेकर्स का दावा है कि फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को चौंका देगा।









Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *