हाइलाइट्स
- सीहोर में सुबह से रिमझिम बारिश
- न्यूनतम तापमान 12°C दर्ज
- तीन दिन से सुबह हल्की बारिश
- तापमान गिरने से ठंड बढ़ी
Sehore Weather Update : सीहोर। सीहोर जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले दो दिनों से बदलते मौसम के बीच आज सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। आसमान पर काले बादल छाए रहे और सुबह 9 बजे तक सूरज दिखाई नहीं दिया।
मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा है।
पिछले दिनों ऐसा रहा मौसम
बीते चार दिनों में तापमान 12 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। फरवरी के पहले सप्ताह में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड देखने को मिली थी। दूसरे सप्ताह में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
तीसरे सप्ताह की शुरुआत में तेज धूप निकलने से दोपहर में गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन परसों रात से मौसम ने फिर बदलाव दिखाया।
Sehore News: सीहोर में घायल नीलगाय का सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा
तीन दिन से हो रही हल्की बारिश
बुधवार रात के बाद गुरुवार और शुक्रवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। लगातार तीन दिनों से सुबह के समय हो रही रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ गई है।
मौसम के इस बदलाव से किसानों और आम लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंड का असर बना हुआ है।