हाइलाइट्स
• भोपाल के 35 इलाकों में आज बिजली कटौती, कई घंटे रहेगी सप्लाई बाधित
• मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 से 7 घंटे तक नहीं रहेगी बिजली
• बिजली विभाग ने नागरिकों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की
BHOPAL NEWS : भोपाल। अगर आप आज किसी जरूरी काम की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ज़रूरी है। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में आज कई घंटों तक बिजली कटौती की जाएगी।
बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस और लाइन के सुधर कार्य की वजह से अलग-अलग इलाको में 2 से 7 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

MP NEWS : पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए 10 DIG बनाए गए परीक्षा केंद्र अध्यक्ष
बिजली विभाग ने पहले से कटौती का समय जारी कर दिया है और नागरिकों से अपील की है कि सभी अपना जरुरी काम समय रहते निपटा लें, जिससे किसी भी तरह की असुविधा न हो सके।
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती
बिजली कटौती की समयविधि
संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर और नियामतपुरा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी
आशाराम चौराहा, गांधीनगर, अर्जुन वार्ड, प्रताप वार्ड, धाकड़ चौराहा, सागर बंगलो, गोविंदपुरा, बीडीए और बंजारा बस्ती में इस दौरान बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
![]()
BHOPAL NEWS :किसानों के लिए खुशखबरी! आज से गेहूं MSP पंजीयन शुरू, 2500 से ज्यादा मिलेगा भाव
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कटौती
गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित हो सकती हैं।
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक
खाटलापुरा, नीलम पार्क और बरखेड़ी इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक
11 मिल गार्डन सिटी कॉलोनी में तय समय के अनुसार बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
BHOPAL CRIME NEWS: हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी का खुलासा
सुबह 11 से शाम 4 बजे तक
भैंसाखेड़ी और मंडी बैरागढ़ क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
दोपहर 12 से 1 बजे तक
उमा विहार, कटियार मार्केट, अब्बास नगर, समृद्धि परिसर, ललिता नगर, अंकित परिसर, ओम नगर और राजहर्ष कॉलोनी में अल्पकालिक बिजली कटौती होगी।
बिजली विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति या अतिरिक्त जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने संबंधित बिजली कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।