Latest

MP NEWS : सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स को मारी गोली

MP NEWS : भोपाल/सागर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तुरंत का मामला सागर जिले के बंडा इलाके से सामने आया है, जहां अस्पताल परिसर के बाहर दिनदहाड़े एक नर्स को गोली मार दी गई जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।

इस घटना ने सिर्फ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल नहीं खड़े किए हैं, बल्कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों में कर्मचारियों और मरीजों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता बढ़ा दी है।

सागर में दिनदहाड़े नर्स की गोली मारकर हत्या, अस्पताल परिसर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Nurse Shot Dead Outside Sagar Health Center | Shahgarh Murder

मिली जानकारी के अनुसार, नर्स अपनी ड्यूटी ख़त्म करके अस्पताल परिसर से बाहर निकल रही थीं। उसके गेट के बहार आते ही, पहले से घात लगाए एक हमलावर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

Bhopal news : नकली परमिट केस में बड़ा झटका, सोम डिस्टलरीज के डी-1 से FL-9 तक सभी लाइसेंस सस्पेंड

आरोपी ने एक के बाद एक लगातार तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली नर्स की पीठ में लगी। गंभीर रूप से घायल नर्स मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, कार्यवाही शुरू

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Crime Desk | Bhopal : मुनाफे का लालच, फिर गायब हुए लाखों आखिर कौन चला रहा था यह शेयर मार्केट ठगी का खेल?

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर

बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि और सागर एएसपी डॉ. संजीव उइके भी मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में दहशत, कर्मचारियों में आक्रोश

इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। उनका कहना है कि यदि अस्पताल जैसे स्थान भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

BHOPAL CRIME NEWS : कटर से वार कर फैल रहा था डर, आखिर कौन था वह शख्स जो रात में युवतियों पर कर रहा था हमला ?

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद विपक्षी दलों ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। दिनदहाड़े अस्पताल के बाहर गोली चलने की घटना ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

MP NEWS : इंदौर में ‘टेक संगम’ का आयोजन, आईटी युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आरोपी कितनी जल्दी गिरफ्तार होता है और क्या इस घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *