Latest

Bhopal Crime Update : भोपाल रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 311 जीवित कछुए बरामद

Bhopal Crime Update : भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में स्थित संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने चेकिंग के समय वन्यजीव तस्करी के मामले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई  रेलवे के माध्यम से हो रही अवैध तस्करी का गंभीर पहलू देखने को है।

311 जीवित कछुए दो बैगों से बरामद

आरपीएफ स्टाफ ने जांच के दौरान आरोपी के पास मौजूद दो बैगों की तलाशी ली, जिसमें कुल 311 जीवित कछुए पाए गए। कछुओं को बेहद अवैध तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा था, जिससे वन्यजीव कानूनों का गंभीर उल्लंघन सामने आया।

रेलवे कोच अटेंडर गिरफ्तार

बताया जा रह है की पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो की रेलवे कोच में अटेंडर का काम करता है। चेकिंग के समय उसके बैग संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद जांच करने पर पुरे मामले का खुलासा हुआ।

रुपयों के लालच में करता था तस्करी

शुरूआती पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ढाई हजार रुपये के लालच में कछुओं को देवास और इंदौर पार्सल करने ले जा रहा था। आरोपी ने बताया कि उसे यह काम आसान कमाई के तौर पर सौंपा गया था।

सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

आरोपी ने पूछताछ में रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति का भी जिक्र किया है। उसके अनुसार, रविंद्र कश्यप ने ही कछुओं की सप्लाई कराने के लिए पैसे का लालच दिया और पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था।

वन विभाग और STF की संयुक्त कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की विवेचना शुरू की गई, जो फिलहाल जारी है। बरामद किए गए सभी कछुए फिलहाल स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वन विभाग ने उन्हें अपनी निगरानी में सुरक्षित स्थान पर रखवाया है, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज

आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, STF तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। सूचना मिलते ही वन विभाग और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई शुरू की गई।
शुरुआती पूछताछ में आरोपी अजय सिंह राजपूत ने बताया कि, वो ढाई हजार रुपए के लालच में कछुओं को देवास और इंदौर पार्सल करने ले जा रहा था। आरोपी द्वारा ये भी खुलासा किया गया कि, रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति ने उसे रुपए का लालच देकर कछुओं की सप्लाई कराने को कहा था।
आरपीएफ द्वारा की गई कार्रवाई के बाद मामले की विवेचना एसटीएफ द्वारा जारी है। आगे की कारर्वाई जारी फिलहाल, सभी कछुए स्वस्थ हैं और अब उन्हें वन विभाग की निगरानी में रखवा दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ आरोपी के खिलाफर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *