Latest

MP Politics : एमपी कांग्रेस को दिल्ली से फटकार, आलाकमान ने जीतू पटवारी को दिया अल्टीमेटम

MP Congress

हाइलाइट्स

  • आलाकमान का मध्यप्रदेश नेतृत्व को निर्देश जल्द बनाएं जिला कार्यकारिणी।
  • जिलाध्यक्षों के कामकाज की पूरी रिपोर्ट ली गई।
  • संगठन सृजन के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पहली समीक्षा बैठक।

MP Politics : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक ढीलापन अब दिल्ली तक पहुंच गया है। आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाकर सख्त फटकार लगाई है। मुख्य कारण – जिला कार्यकारिणी अभी तक नहीं बन पाई है। आलाकमान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पार्टी को आक्रामकता के साथ सरकार का घेराव करना होगा और जनता के मुद्दों को जोर-शोर से उठाना होगा।

Bhopal News : भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद, शराब पीने पैसे नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पहली समीक्षा

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में हुई बैठक में संगठन सृजन के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पहली समीक्षा हुई। जिलाध्यक्षों के कामकाज की पूरी रिपोर्ट ली गई।

आलाकमान ने जिला कार्यकारिणी जल्द बनाने के निर्देश दिए। कल 28 जनवरी को फिर से बड़ी बैठक होगी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई नेता शामिल होंगे।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि दिग्विजय सीनियर नेता हैं और सोच-समझकर बात कहते हैं।

MP Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, परिवीक्षा अवधि खत्म करने पर लग सकती है मुहर

उन्होंने कहा कि अगर ST/SC वर्ग से कोई मुख्यमंत्री बनेगा तो 100 प्रतिशत खुशी होगी लेकिन दिल्ली में आलाकमान ने संगठन में कसावट लाने और आक्रामकता दिखाने पर जोर दिया।

सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की मांग

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि आलाकमान प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की मांग कर रहा है। जिला कार्यकारिणी बनाने में देरी से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष है। दिल्ली की फटकार के बाद अब प्रदेश नेतृत्व में हलचल मच गई है।

Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल

ST/SC – OBC वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब मध्य प्रदेश में 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस ST/SC और OBC वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बयान इसी दिशा में हैं लेकिन संगठन में कसावट न होने से पार्टी को नुकसान हो सकता है।

आलाकमान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पार्टी को जनता के मुद्दों पर आक्रामक होकर सरकार को घेरना होगा। जिलाध्यक्षों को जल्द कार्यकारिणी बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। कल की बैठक में इस पर और चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *