Latest

Bhopal Power Cut Today : भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली कटौती, शाम 4 बजे तक रहेगी लाइट गुल

Bhopal Power Cut Today

Bhopal Power Cut Today : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के 40 से अधिक इलाकों में आज (मंगलवार) लंबी बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी ने संधारण (मेंटेनेंस) कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4-5 बजे तक 6 से 7 घंटे तक बिजली बंद करने का कार्यक्रम बनाया है। इस दौरान कई इलाकों में अंधेरा छाया रहेगा।

Khelo MP Youth Games 2026 : CM मोहन यादव करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ, कैलाश खेर-कैलासा बैंड की लाइव परफॉर्मेंस!

सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे:

MP MLA क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगौत्री भवन, प्रियदर्शनी
अहिंसा विहार, वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, भवानी कैम्पस, लेबर कॉलोनी
अजंता कॉम्पलेक्स, अप्सरा कॉम्पलेक्स, रविदास नगर, शांतिनगर, भारत नगर
कर्मवीर नगर, राज सम्राट, पटेल नगर डी सेक्टर, रायसेन रोड
एनआईबीडी कैम्पस, लक्ष्मी टॉकीज रोड, नेहरू रोड, बेलदारपुरा, सेफिया कॉलेज रोड, जुमेराती

Sandhya Chhaya Old Age Home : भोपाल में 24 करोड़ का लग्जरी वृद्धाश्रम शुरू, CM ने 327 करोड़ की पेंशन की ट्रांसफर

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मालवीय नगर, एमएलए क्वार्टर, कैलाश नगर, जनता क्वार्टर प्रभावित रहेंगे।

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रचना नगर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी, साकेत नगर, अलकापुरी, शक्ति नगर, दुर्गा नगर, रेलवे कॉलोनी, बैकुंड अपॉर्टमेंट में बिजली गुल रहेगी।

पाइपलाइन, ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए कटौती

बिजली कंपनी ने बताया है कि यह कटौती पाइपलाइन, ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरणों की मरम्मत के लिए जरूरी है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान जरूरी काम पहले कर लें। अस्पताल, दुकानें और अन्य महत्वपूर्ण स्थान बैकअप पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

MP Congress Holds Fast : BJP हिंदुत्व की राजनीति करती है लेकिन धर्म गुरुओं का अपमान कर रही – जीतू पटवारी

पुरानी लाइनें और ट्रांसफार्मर खराब

यह कटौती भोपाल में पिछले कुछ दिनों से हो रही बिजली व्यवस्था की समस्याओं का हिस्सा है। शहर में कई जगह पुरानी लाइनें और ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली कटौती आम हो गई है।

नागरिकों ने शिकायत की है कि बार-बार कटौती से दिक्कत हो रही है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही सभी पुरानी लाइनों को अपग्रेड किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *