Latest

MP News : तीन महीने के मासूम बेटे के साथ महिला ने लगाई कुएं में छलांग, दोनों की मौत

Woman Jumps into Well with Three-Month-Old Son

हाइलाइट्स

  • तेंदूखेड़ा में कुएं मिले दो शव।
  • तीन माह के मासूम के साथ उसकी मां की बॉडी रेस्क्यू।
  • तेंदूखेड़ा के वार्ड नम्बर 1 में बने कुएं की घटना।

MP News : मध्य प्रदेश। दमोह के तेंदूखेड़ा में एक बेहद दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। 35 वर्षीय जयंती केवट ने अपने तीन महीने के मासूम बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। दोनों के शव कुएं में तैरते मिले। प्रथम दृष्टया यह मामला सुसाइड का लग रहा है।

MP Congress Holds Fast : BJP हिंदुत्व की राजनीति करती है लेकिन धर्म गुरुओं का अपमान कर रही – जीतू पटवारी

तीन महीने के बच्चे के साथ गायब हुई महिला

घटना तेंदूखेड़ा के वार्ड नंबर 1 में हुई। जयंती केवट अपने बच्चे के साथ रिश्तेदारी में आई थीं। बीती रात 3 से 4 बजे के बीच वह बच्चे के साथ गायब हो गईं। परिवार और रिश्तेदारों ने तलाश की, लेकिन नहीं मिलीं।

ठंड के मौसम में तीन महीने के बच्चे के साथ गायब होने से सब चिंतित थे। सुबह सूरज निकलने से पहले लोगों की नजर मुहल्ले के कुएं पर पड़ी तो जयंती और बच्चे के शव तैरते दिखे।

Narmada Jayanti Mahotsav 2026 : नर्मदा जयंती पर आज से दो दिवसीय उत्सव, लेजर शो-म्यूजिकल फाउंटेन, CM करेंगे महाअभिषेक

पुलिस ने किया शवों को रेस्क्यू

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को रेस्क्यू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। परिजनों और साथियों के डिटेल बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

पागलों जैसी हरकतें करती थी महिला

परिजनों के मुताबिक जयंती बीमार रहती थीं। उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले उसके भाई की मौत हुई थी। इसके बाद वह बहकी-बहकी बातें करने लगी थीं। पागलों जैसी हरकतें करती थीं। मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं थी। हो सकता है इसी वजह से उसने यह कदम उठाया हो।

वरुण केवट (मृतिका का भाई) ने बताया कि बहन बहुत परेशान थी। भाई की मौत से टूट गई थी। अक्सर अजीब बातें करती थी। परिवार ने कई बार समझाया, लेकिन हालात बिगड़ते गए।

Raju Irani Remand : अब तेलंगाना-कर्नाटक पुलिस लेगी राजू ईरानी की रिमांड, महाराष्ट्र पुलिस की रिमांड पूरी

प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला

एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह सुसाइड का मामला लग रहा है। पूरी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *