Latest

Bhopal Lok Bhawan Tour : 25 जनवरी से जनता के लिए खुलेगा लोकभवन, जानिए ID प्रूफ से लेकर एंट्री टाइम तक सारी डिटेल्स

Bhopal Lok Bhawan Tour

हाइलाइट्स

  • गणतंत्र दिवस पर आमजन के लिए लोकभवन।
  • लोकभवन 25 जनवरी से तीन दिन तक आमजनों के लिए खुलेगा।
  • आम लोग 27 जनवरी 2026 तक लोकभवन का भ्रमण कर सकेंगे।

Bhopal Lok Bhawan Tour : भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आमजन के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्यपाल निवास, जिसका नाम हाल ही में ‘राजभवन’ से बदलकर ‘लोकभवन’ किया गया था, अब 25 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। यह पहला मौका है जब लोकभवन को इतने बड़े पैमाने पर आम लोगों के भ्रमण के लिए खोला जा रहा है।

MP Weather Update : MP में मावठा और कोहरे के बाद बढ़ेगी ठंड, 25 जनवरी से फिर 2-3 डिग्री लुढ़केगा पारा

यहां देखिये लोकभावन भ्रमण की समय सारिणी

राज्यपाल के निर्देश पर लोकभवन तीन दिनों तक आमजन के दर्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। समय-सारणी इस प्रकार है:

  • 25 जनवरी 2026 – दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक
  • 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) – सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
  • 27 जनवरी 2026 – दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक

Bhojshala Basant Panchami : भोजशाला में आज बसंत पंचमी की पूजा और जुमे की नमाज एक साथ, 8 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

आईडी प्रूफ लाना होगा साथ

इस दौरान नागरिक लोकभवन के मुख्य भवन, बगीचे, ऐतिहासिक हिस्सों और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों का भ्रमण कर सकेंगे। राज्यपाल कार्यालय ने बताया कि भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

लोगों को अपने आधार कार्ड या कोई वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा। भ्रमण पूरी तरह मुफ्त होगा और कोई टिकट या पास की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Bhopal Student Suicide Case : RGPV की छात्रा ने किया सुसाइड, वार्डन से विवाद और तनाव का आरोप

राज्यपाल बोले लोकभवन ‘जनता का भवन’

यह फैसला ‘लोकभवन’ नामकरण के बाद लिया गया है, जिसका उद्देश्य औपनिवेशिक प्रतीकों को हटाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकभवन अब सिर्फ राज्यपाल का निवास नहीं, बल्कि जनता का भवन है।

गणतंत्र दिवस पर आमजन को यहां आने का मौका देकर हम संविधान की भावना को साकार कर रहे हैं। भ्रमण के दौरान लोकभवन के इतिहास, वास्तुकला और महत्व के बारे में जानकारी देने के लिए गाइड भी उपलब्ध रहेंगे।

Bhopal Cow Slaughter Controversy : BJP सांसद ने उठाए अपनी ही सरकार पर सवाल, स्लॉटर हाउस टेंडर की जांच की मांग

यह पहल भोपालवासियों और प्रदेश भर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक विशेष अवसर है। राज्यपाल कार्यालय ने लोगों से अपील की है कि वे भ्रमण के दौरान अनुशासन बनाए रखें और नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *