हाइलाइट्स
- मध्यप्रदेश में बदल सकता है मौसम।
- बादल छाने से ठंढ से मामूली राहत लेकिन कुछ जिलों में बारिश के आसर।
- पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदला हवाओं का रुख।
MP Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम अब धीरे-धीरे बदलाव की ओर बढ़ रहा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख बदल गया है। इससे बादल छाने शुरू हो गए हैं, जिससे ठंड में मामूली राहत मिली है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
भोपाल में आज का हाल
आज (23 जनवरी 2026) भोपाल में आसमान मुख्य रूप से साफ से आंशिक बादलों वाला रहेगा। सुबह-शाम हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13-16 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
ठंड अभी भी है, लेकिन तेज ठंड का दौर फिलहाल टल गया है। अगले 2-3 दिनों में भी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 25-26 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम फिर करवट ले सकता है।
Bhopal Student Suicide Case : RGPV की छात्रा ने किया सुसाइड, वार्डन से विवाद और तनाव का आरोप
बारिश कहां-कहां संभव
IMD और अन्य मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ग्वालियर-चंबल संभाग (मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी) और सागर संभाग के कुछ हिस्सों (टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी) में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी संभव है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर जैसे बड़े शहरों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल छाए रहेंगे।
सबसे ठंडा कहां
प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका कटनी जिले का करौंदी (कुछ रिपोर्ट्स में करौंडी) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। अन्य ठंडे स्थान: दतिया (7.9°C), खजुराहो (8°C), रीवा (8.2°C), नौगांव (7°C)। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा, जिससे सुबह-शाम कंपकंपी बनी हुई है।
Bhopal Fraud Case : भोपाल में ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी से लूटे लाखों
25 जनवरी के बाद मावठा
अगले दो दिनों तक तेज ठंड नहीं बढ़ेगी, लेकिन 25 जनवरी के बाद मावठा (हल्की बारिश) और कोहरे के साथ ठंड फिर तीखी हो सकती है। किसानों और यात्रियों को सलाह है कि मौसम विभाग की अपडेट चेक करते रहें।