Municipal Corporation Inspection : भोपाल नगर निगम औचक निरीक्षण में वार्ड प्रभारी अनुपस्थित, मंत्री सारंग ने किया तत्काल निलंबित

Bhopal Municipal Corporation Inspection

हाइलाइट्स

  • भोपाल नगर निगम की बदहाली की एक और तस्वीर आई सामने।
  • औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर वार्ड प्रभारी निलंबित।
  • अशोका गार्डन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 71 के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे मंत्री।

Bhopal Municipal Corporation Inspection : मध्य प्रदेश। भोपाल नगर निगम की बदहाली की एक और तस्वीर सामने आई है। अशोका गार्डन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 71 में मंत्री विश्वास सारंग के औचक निरीक्षण के दौरान वार्ड कार्यालय में सन्नाटा मिला। वार्ड प्रभारी भी अनुपस्थित था। पेंशन संबंधी कामों के लिए आए नागरिकों को परेशानी हो रही थी।

Bhopal Chipko Movement : MP नगर में 150 पेड़ों की कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन’, खाद्य भवन निर्माण वृक्षों का बलिदान

वार्ड प्रभारी गैरहाजिर

मंत्री सारंग जनता की शिकायतों पर वार्ड कार्यालय पहुंचे थे। वहां जाकर देखा तो कार्यालय खाली पड़ा था। वार्ड प्रभारी गैरहाजिर था। मौके पर मौजूद नागरिकों ने बताया कि वे पेंशन के काम के लिए कई दिनों से आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मंत्री ने इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Collector-Commissioner Conference : PMO को कलेक्टरों की हर हरकत की खबर…करप्शन पर CS अनुराग जैन की सख्त चेतावनी

तत्काल प्रभाव से निलंबित

मंत्री के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त ने वार्ड प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई मौके पर ही हुई। मंत्री ने कहा कि जनता की सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों को परेशान करने वाले अफसरों पर सख्ती बरती जाएगी।

अफसरों की अनुपस्थिति से काम ठप

यह घटना नगर निगम में कामकाज की बदहाली को दिखाती है। अशोका गार्डन जैसे क्षेत्र में पेंशन और अन्य कामों के लिए लोग बार-बार आते हैं, लेकिन अफसरों की अनुपस्थिति से काम ठप रहता है। मंत्री के इस निरीक्षण से नागरिकों में राहत की भावना है।

Bhopal Dog Lover Assault : अयोध्या नगर में डॉग लवर का फोड़ा सिर, कुत्ता घुमाने पर विवाद

नगर निगम में पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं। अफसरों की अनुपस्थिति और लापरवाही से जनता परेशान रहती है। मंत्री सारंग ने कहा कि ऐसे मामलों में बिना देरी के कार्रवाई होगी। यह निलंबन अन्य अफसरों के लिए भी चेतावनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *