Latest

Bhagat Singh Statue Broken : भोपाल में शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा टूटी, करोंद चौराहे का मामला

Bhopal Bhagat Singh Statue Broken

Bhopal Bhagat Singh Statue Broken : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के करोंद चौराहे पर शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक प्रतिमा टूट गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात हुई है। बता दें कि, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा भोपाल में क्रांतिकारियों के सम्मान का प्रतीक है।

Bhopal Teachers Protest : वेटिंग शिक्षकों का अर्धनग्न प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर मांगी भीख

दरअसल, करोंद से सुभाष नगर तक मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के काम में लगी कंपनी की क्रेन चौराहे से गुजर रही थी। क्रेन के दौरान प्रतिमा फंस गई और टूटकर गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली। मेट्रो कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है।

घटना के समय चौराहे पर पुलिस बल मौजूद था, लेकिन हादसे को रोक नहीं पाया। सूत्रों के अनुसार क्रेन बड़े आकार की थी और मेट्रो के निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल हो रही थी।

Panchayat Secretaries Strike : हरदा में पंचायत सचिवों की हड़ताल, एडिशनल CEO पर मर्डर केस दर्ज करने की मांग

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, क्रेन के पार करने के दौरान प्रतिमा के साथ टकराव हुआ, जिससे मूर्ति का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह प्रतिमा भोपाल की सबसे पुरानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं में से एक मानी जाती है और करोंद चौराहे पर लंबे समय से स्थापित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *