Latest

Vidisha News : केंद्रीय मंत्री गडकरी देंगे सौगात, 4400 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास आज

Vidisha News

Vidisha News : विदिशा। मध्य प्रदेश के लिए 17 जनवरी 2026 का दिन बेहद खास होने वाला है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी खुद विदिशा जिले में पहुंचकर कुल 4400 करोड़ रुपए की 8 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

Bhopal Beef Controversy : कांग्रेस ने मांगा असलम चमड़ा और महापौर का नार्को टेस्ट, बोले- प्रशासन की मिलीभगत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि ये परियोजनाएं कुल 181 किलोमीटर लंबी हैं। इनसे मध्य भारत और बुंदेलखंड क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी, ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और सड़क सुरक्षा बढ़ेगी। साथ ही क्षेत्र में औद्योगिक विकास, कृषि उत्पादों का तेज परिवहन, पर्यटन को बढ़ावा और आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।

Bhopal Beef Controversy : कांग्रेस ने मांगा असलम चमड़ा और महापौर का नार्को टेस्ट, बोले- प्रशासन की मिलीभगत

इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए विदिशा और सागर जिलों में 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (IDTR/RDTC मॉडल पर आधारित) का भी शिलान्यास किया जाएगा। ये केंद्र युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देंगे और जिम्मेदार ड्राइविंग की आदत विकसित करेंगे।

लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

1. रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र, अब्दुल्लागंज-इटारसी खंड – 4-लेन चौड़ीकरण (12 किमी, ₹418 करोड़)

  • ओबेदुल्लागंज-इटारसी-बैतूल कॉरिडोर का हिस्सा
  • एनिमल अंडरपास और साउंड-प्रूफ कॉरिडोर से टाइगर सहित वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही
  • यात्रा समय में 15-30 मिनट की बचत, जाम खत्म

Bhopal Dowry Harassment Case : रोज-रोज की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी जान, मां बोलीं- सास ने किया मजबूर!

2. देहगांव-बम्होरी मार्ग निर्माण – (27 किमी, ₹60 करोड़)

  • रायसेन जिले को सागर से जोड़ेगा
  • किसानों को मंडियों तक आसान पहुंच, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

  • भोपाल-विदिशा खंड 4-लेन (42 किमी, ₹1,041 करोड़)
  • विदिशा-ग्यारसपुर खंड 4-लेन (29 किमी, ₹543 करोड़)
  • ग्यारसपुर-राहतगढ़ खंड 4-लेन (36 किमी)
  • राहतगढ़-बेरखेड़ी खंड 4-लेन (10 किमी, ₹731 करोड़)
  • सागर वेस्टर्न बायपास (ग्रीनफील्ड) 4-लेन (20.2 किमी, ₹688 करोड़)
  • भोपाल-ब्यावरा खंड पर 5 अंडरपास (LVUP/VUP) (5 किमी, ₹122 करोड़)

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना की 32वीं किस्त ट्रांसफर, सीएम मोहन यादव का पतंगबाजी का प्लान कैंसिल

ये परियोजनाएं ब्लैक स्पॉट सुधार, ज्यामितीय डिजाइन और अंडरपास से दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सौगातें प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *