Latest

Bhopal Dowry Harassment Case : रोज-रोज की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी जान, मां बोलीं- सास ने किया मजबूर!

suicide

Bhopal Dowry Harassment Case : भोपाल। राजधानी के न्यू कबाड़खाना इलाके में एक गर्भवती युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना गुरुवार शाम की है। मृतका पूजा कैथरिया (24 वर्ष) दो महीने की गर्भवती थी और 14 महीने के एक बच्चे की मां थी। आत्महत्या से पहले उसने अपनी मां को फोन कर बताया कि पति और सास से विवाद चल रहा है।

सास उसे दहेज कम लाने के लिए ताने मारती हैं और प्रताड़ित करती हैं। उसने कहा कि वह दो दिनों से खाना नहीं खा रही है और कोई उसका साथ नहीं दे रहा। आखिरी शब्द थे- “मैं जा रही हूं।” इसके बाद कॉल कट गया।

Ratlam Drugs Factory Busted : मास्टरमाइंड दिलावर पठान का पॉलिटिकल कनेक्शन, 15 करोड़ की जब्ती

हैसियत के अनुसार दिया दहेज लेकिन

पूजा मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थी। ढाई साल पहले उसकी अरेंज मैरिज पति सौरभ कैथरिया (26 वर्ष) से हुई थी। सौरभ जहांगीराबाद में एक वाइन शॉप पर नौकरी करता है।

शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन सास को यह कम लगा। शादी के बाद से ही सास ताने मारती थीं और अपशब्द कहती थीं। पति भी सास की बातों में आकर पूजा को परेशान करता था।

Ratlam Drugs Factory Busted : मास्टरमाइंड दिलावर पठान का पॉलिटिकल कनेक्शन, 15 करोड़ की जब्ती

मर्ग कायम कर पुलिस की जांच शुरू

गुरुवार को पूजा दिनभर कमरे में रही और किसी ने उसकी सुध नहीं ली। शाम को देवर ने कमरे में जाकर शव को फंदे पर लटका देखा। परिवार को सूचना दी गई।

हनुमानगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को मायके पक्ष की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Sehore News : नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने घेरा अस्पताल, बोले- ऑपरेशन में काट दी गलत नस

ससुराल में बेटी को किया प्रताड़ित

पूजा की मां ने बताया कि बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। सास अपशब्द कहती थीं और मायके वालों को भी बुरा-भला कहती थीं। बेटी ने कहा था कि कोई उसका साथ देने वाला नहीं है। मां का आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

एसआई अमित भदौरिया ने बताया कि मामले में मर्ग कायम है और आगे की जांच एसीपी करेंगे। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में दहेज उत्पीड़न के आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *