हाइलाइट्स
- 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक।
- अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान किया विरोध।
- स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।
Vidisha News विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद तहसील के ग्राम वर्धा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। एक युवक ने विरोध जताने के लिए गांव में लगे करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को पीछे हटना पड़ा और फिलहाल अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
Raju Irani Arrested : ईरानी डेरे का सरगना राजू ईरानी गिरफ्तार, 6 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश
सीमांकन रिपोर्ट में अतिक्रमण का खुलासा
जानकारी के अनुसार, ग्राम वर्धा निवासी बलवीर धाकड़ ने करीब एक महीने पहले अपने खेत का सीमांकन कराया था। सीमांकन रिपोर्ट में उनकी भूमि पर मनफूल धाकड़ का कच्चा मकान अतिक्रमण में पाया गया।
इसी आधार पर शुक्रवार को तहसीलदार शमशाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, ताकि अतिक्रमण हटाकर भूमि मालिक को कब्जा दिलाया जा सके।
खुली जमीन पर तार फेंसिंग
प्रशासनिक अमले के पहुंचते ही मनफूल धाकड़ ने मकान हटाने का विरोध शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने मकान नहीं हटाया, लेकिन आसपास की खुली जमीन पर तार फेंसिंग कर दी। इससे नाराज होकर मनफूल धाकड़ गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया।
Anamika Baiga : CM मोहन यादव ने सुनी अनामिका बैगा की गुहार, NEET तैयारी और छात्रावास की दी गारंटी
डेढ़ घंटे तक चला युवक का ड्रामा
युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही एसडीएम अजय पटेल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मकान नहीं तोड़ने की मांग पर अड़ा रहा।
टावर पर चढ़े होने से किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रही। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद भूमि मालिक बलवीर धाकड़ ने फिलहाल कच्चा मकान नहीं हटाने पर सहमति जताई।
इसके बाद युवक नीचे उतरने को राजी हुआ। सरपंच प्रहलाद धाकड़ के अनुसार, गांव के लोगों ने रस्सी के सहारे युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने कहा कि मामला सुलझाने के लिए आगे बातचीत की जाएगी।