हाइलाइट्स
- दो युवकों ने घरों और सड़कों के किनारे लगे भगवा झंडों को आग लगाई।
- क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।
- सूचना मिलने के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई।
Betul Saffron Flags Burned : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक गंभीर घटना सामने आई है। दो युवकों ने घरों और सड़कों के किनारे लगे भगवा झंडों में आग लगा दी। ये झंडे आगामी हिंदू सम्मेलन के लिए लगाए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से लगभग दस जले हुए भगवा झंडे बरामद किए हैं।
Anamika Baiga : CM मोहन यादव ने सुनी अनामिका बैगा की गुहार, NEET तैयारी और छात्रावास की दी गारंटी
पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसडीओपी सुनील लाटा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Electricity Cut off : सीहोर और आष्टा के इन गांवों की काटी बिजली, बकायादार गांवों के ट्रांसफार्मर बंद
घटना की सूचना पहले कलेक्टर को
सहायक संचालक जनसंपर्क रोमित उइके ने जानकारी दी कि हिंदू संगठन के झंडे जलाने की सूचना सबसे पहले कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को मिली थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन और एसडीएम बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह को घटनास्थल पर भेजा।
एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार का तनाव नहीं है। पुलिस संदिग्ध युवकों से हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।
इलाके में काफी रोष
इस घटना से इलाके में काफी रोष है। स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आएगी। यह घटना धार्मिक भावनाओं से जुड़ी होने के कारण संवेदनशील है, इसलिए प्रशासन ने अतिरिक्त सावधानी बरती है।