Latest

MP Startup Summit 2026 : 11-12 जनवरी को रवींद्र भवन में युवा आइडियाज की धूम, सम्मानित करेंगे CM मोहन यादव

MP Startup Summit 2026

हाइलाइट्स

  • 11-12 जनवरी को मप्र स्टार्टअप समिट का होगा आयोजन।
  • 300 से अधिक युवा एक्सपर्ट्स के सामने देंगे आइडिया का प्रजेंटेशन।
  • कार्यक्रम में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी होंगे शामिल।

MP Startup Summit 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर युवा नवाचार और स्टार्टअप की रौनक से जगमगाने वाली है। एमएसएमई विभाग और मध्य प्रदेश स्टार्टअप सेंटर के तहत 11 और 12 जनवरी 2026 को रवींद्र भवन में मध्य प्रदेश स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

यह समिट प्रदेश को वैश्विक स्टार्टअप डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं कार्यक्रम में शामिल होंगे और सफल युवा स्टार्टअप्स को अवॉर्ड्स से सम्मानित करेंगे।

MP Startup Summit 2026 : 11-12 जनवरी को रवींद्र भवन में युवा आइडियाज की धूम, सम्मानित करेंगे CM मोहन यादव

स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर फोकस

यह आयोजन स्टार्टअप इंडिया की 10 साल की यात्रा का जश्न मनाने के साथ-साथ मध्य प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर फोकस करेगा। देश भर में करीब 2 लाख स्टार्टअप रजिस्टर्ड हैं, जबकि मध्य प्रदेश में अकेले 6000 से ज्यादा स्टार्टअप सक्रिय हैं।

मौके पर ही फंडिंग

समिट में 300 से अधिक युवा एक्सपर्ट्स, निवेशक और मेंटॉर मौजूद रहेंगे। युवा उद्यमी अपने इनोवेटिव आइडियाज का प्रेजेंटेशन देंगे। कई प्रोजेक्ट्स को मौके पर ही फंडिंग मिलने की संभावना है। इसके अलावा सफल स्टार्टअप फाउंडर्स अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगे, जो नए उद्यमियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Hindu Children in MP Madrasas : मध्य प्रदेश मदरसों में पढ़ रहे 200 से ज्यादा हिंदू बच्चे, शिक्षा विभाग ने खुद किया कबूल

मेगा इनोवेशन स्प्रिंट

समिट का मुख्य आकर्षण हेक एंड मेक 2026 होगा, जो एक मेगा इनोवेशन स्प्रिंट है। यहां युवा अपनी आइडियाज को रियल स्केलेबल सॉल्यूशंस में बदल सकते हैं।

इंपैक्ट इन्वेस्टिंग, नवाचार और विकसित एमपी@2047 विजन पर विशेष सेशंस होंगे। दिन 1 पर इंपैक्ट इन्वेस्टिंग पर फोकस रहेगा, जबकि दिन 2 पर अवॉर्ड्स और सीएम का संबोधन होगा।

Sehore Temperature : कड़ाके की ठंड से अज्ञात बुजुर्ग की मौत, SBI एटीएम के सामने मिला शव

स्टार्टअप पॉलिसी के नए आयामों पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी इस कार्यक्रम को और खास बना रही है। वे युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे और स्टार्टअप पॉलिसी के नए आयामों पर चर्चा करेंगे।

MSME मंत्री के मार्गदर्शन में आयोजित इस समिट से प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ऊंचाई मिलेगी। रजिस्ट्रेशन फ्री है और इच्छुक युवा startup.mp.gov.in/event पर रजिस्टर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *