हाइलाइट्स
- 8 स्टेशन की दूरी अब 40 मिनिट में होगी पूरी पहले 25 मिनिट था समय।
- अब दोपहर 12 बजे एम्स स्टेशन से चलेगी दिन की पहली मेट्रो
- रोज 17 फेरे घटाकर किये गए 13 फेरे।
Bhopal Metro Timings Changed : मध्य प्रदेश। भोपाल मेट्रो के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। आज से मेट्रो के समय में बदलाव लागू हो गया है। अब दिन की पहली मेट्रो दोपहर 12 बजे एम्स स्टेशन से चलेगी। शाम की आखिरी मेट्रो 7 बजकर 30 मिनट पर एम्स स्टेशन से सुभाष नगर स्टेशन के लिए रवाना होगी।
रोजाना फेरे 17 से घटाकर 13 कर दिए गए हैं। 8 स्टेशनों की दूरी अब 40 मिनट में पूरी होगी, पहले यह समय 25 मिनट था। यह बदलाव यात्रियों की संख्या और ऑपरेशनल जरूरतों को देखते हुए किया गया है।
Newborn Body Found : बैतूल जिला अस्पताल शौचालय में नवजात शिशु का शव, 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
नया समय-सारिणी
पहला मेट्रो फेरा : दोपहर 12 बजे (एम्स स्टेशन से)।
आखिरी मेट्रो फेरा : शाम 7:30 बजे (एम्स से सुभाष नगर)।
रोज फेरे: 13 (पहले 17)।
यात्रा समय : 40 मिनट (8 स्टेशन, पहले 25 मिनट)।
Rajgarh Stray Dog Attack : खिलचीपुर में आवारा कुत्ते का कहर, दो बच्चे गंभीर घायल
यह बदलाव प्रायोरिटी कॉरिडोर (सुभाष नगर से एम्स) पर लागू है। मेट्रो प्रबंधन ने कहा कि कम फेरे से ऑपरेशनल कॉस्ट बचत होगी और मेंटेनेंस आसान होगा। यात्रियों की औसत संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया।
यात्रियों पर असर
यात्रियों को अब सुबह मेट्रो नहीं मिलेगी। पहले सुबह से सेवा थी, अब दोपहर से शुरू। शाम की सर्विस भी पहले से जल्दी खत्म। कई यात्री असुविधा की शिकायत कर रहे हैं। लेकिन प्रबंधन का कहना है कि डिमांड कम होने से यह जरूरी था। भविष्य में यात्री बढ़ने पर समय बढ़ाया जा सकता है।
Bhopal News : अक्षय अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने की तोड़फोड़
मेट्रो की स्थिति
भोपाल मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर चल रहा है। पूरा प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह बदलाव ऑपरेशन को सुचारु बनाने के लिए है। यात्रियों से अपील है कि नई टाइमिंग ध्यान में रखें। यह बदलाव शहर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर असर डालेगा। उम्मीद है प्रबंधन यात्रियों की सुविधा का भी ख्याल रखेगा।